Neena gupta pregnancy : बॉलीवुड अभिनेत्री नीना गुप्ता के 66 साल की उम्र में प्रेग्नेंट होने की खबरें हाल ही में सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गईं। हालांकि इन अफवाहों पर अब खुद एक्ट्रेस ने प्रतिक्रिया दी है।
हाल ही में नीना गुप्ता हैदराबाद में आयोजित विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना के रिसेप्शन में शामिल हुई थीं। वहां की कुछ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए।
इन तस्वीरों को देखकर कुछ लोगों ने दावा किया कि नीना गुप्ता प्रेग्नेंट हैं और उनका बेबी बंप दिखाई दे रहा है। इस पर एक इंटरव्यू में प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने इन अफवाहों को हंसते हुए खारिज कर दिया।
उन्होंने मजाक में कहा, “मुझे अब असल जिंदगी में ‘बधाई हो’ की जरूरत नहीं है।” उन्होंने स्पष्ट किया कि वह गर्भवती नहीं हैं।
अन्य पढ़े: PM Modi- एलपीजी संकट पर पीएम मोदी की अपील- शांति रखें, घबराएं नहीं
नीना गुप्ता ने बताया कि उस दिन उन्होंने जो साड़ी (Neena gupta pregnancy) पहनी थी उसका कपड़ा काफी मोटा था, इसलिए ऐसा लग रहा था। उन्होंने यह भी कहा कि इस उम्र में उनकी प्रेग्नेंसी पर देशभर में चर्चा होना दिखाता है कि समाज बदल रहा है।
नीना गुप्ता का जीवन कई लोगों के लिए प्रेरणा है। 1980 के दशक में उनका रिश्ता वेस्टइंडीज क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्स के साथ रहा। बिना शादी के मां बनने का फैसला उस समय काफी चर्चा में रहा।
उन्होंने अपनी बेटी मसाबा गुप्ता को अकेले ही पाला और बाद में 2008 में चार्टर्ड अकाउंटेंट विवेक मेहरा से शादी की।
Read Telugu News: https://vaartha.com/
यह भी पढ़ें :