वॉशिंगटन। आधुनिक युद्ध के बदलते स्वरूप में अब भारी और विनाशक बमों के बजाय सटीक निशाना लगाने वाले हथियारों का महत्व तेजी से बढ़ रहा है। इसी कड़ी में इजरायल (Israel) और अमेरिकी एयरोस्पेस कंपनी Boeing के बीच करीब 2,400 करोड़ रुपये का रक्षा सौदा हुआ है। इस समझौते के तहत इजरायल को अत्याधुनिक (GBU-39 Small Diameter Bomb) (एसडीबी) मिलेंगे, जिन्हें आधुनिक युद्ध में बेहद प्रभावी माना जाता है। माना जा रहा है कि यह समझौता भविष्य के युद्धों में इजरायल की सैन्य रणनीति को और मजबूत करेगा।
सटीक निशाने वाला आधुनिक हथियार
स्मार्ट डायामीटर बम एक प्रिसिजन-गाइडेड म्यूनिशन है, जिसे हल्के वजन और अत्यधिक सटीकता के साथ हमला करने के लिए तैयार किया गया है। यह हथियार आईएनएस और जीपीएस (GPS) आधारित नेविगेशन तकनीक से लैस है, जिससे खराब मौसम, धुएं या धूल के बीच भी यह अपने लक्ष्य को सटीकता से भेद सकता है। इसकी मारक क्षमता लगभग 110 किलोमीटर तक बताई जाती है, जिससे लड़ाकू विमान दुश्मन के एयर डिफेंस क्षेत्र से काफी दूर रहकर भी हमला कर सकते हैं।
हल्का लेकिन बेहद घातक
तकनीकी रूप से इस बम का वजन करीब 113 किलोग्राम है, लेकिन इसकी संरचना ऐसी है कि यह मजबूत कंक्रीट बंकरों को भी भेदने में सक्षम है। छोटे आकार के कारण एक ही विमान में कई बम एक साथ ले जाए जा सकते हैं, जिससे एक ही मिशन में अलग-अलग लक्ष्यों पर हमला करना संभव हो जाता है। पुराने भारी बमों की तुलना में यह ज्यादा किफायती और प्रभावी माना जाता है।
कम नुकसान, ज्यादा प्रभाव
इस हथियार की सबसे बड़ी विशेषता इसकी सटीकता है। इसके इस्तेमाल से लक्ष्य के आसपास नागरिक क्षेत्रों को होने वाला नुकसान काफी कम हो जाता है। इसी वजह से आधुनिक युद्धों में इस तरह के प्रिसिजन हथियारों की मांग तेजी से बढ़ रही है।
इजरायल की दीर्घकालिक सुरक्षा रणनीति
विशेषज्ञों के अनुसार यह सौदा इजरायल की दीर्घकालिक रक्षा रणनीति का हिस्सा है। मौजूदा क्षेत्रीय तनावों को देखते हुए वह अपने सैन्य शस्त्रागार को आधुनिक और अधिक प्रभावी हथियारों से मजबूत कर रहा है। समझौते के अनुसार इन बमों की आपूर्ति लगभग तीन वर्ष बाद शुरू होने की संभावना है।
अन्य पढ़े: PM Modi- एलपीजी संकट पर पीएम मोदी की अपील- शांति रखें, घबराएं नहीं
बोइंग के लिए भी बड़ी उपलब्धि
यह डील Boeing के लिए भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है, क्योंकि इससे कंपनी के रक्षा कारोबार को और मजबूती मिलेगी। इराक, अफगानिस्तान और सीरिया जैसे संघर्ष क्षेत्रों में अपनी प्रभावशीलता साबित कर चुके ये स्मार्ट बम अब इजरायली वायुसेना की क्षमता को और बढ़ाने में अहम भूमिका निभा सकते हैं।
Read More :