Online mobile scam : हैदराबाद पुलिस ने सस्ते दाम में मोबाइल देने का झांसा देकर लोगों से ठगी करने वाले चार लोगों को गिरफ्तार किया है। यह गैंग ऑनलाइन ग्राहकों से पैसे लेकर मोबाइल की जगह कम कीमत वाले सामान भेजता था। पुलिस ने छापेमारी कर आरोपियों को पकड़ा।
अन्य पढ़े: महंगाई का दोहरा प्रहार
जांच में सामने आया कि पिछले पांच वर्षों में इस (Online mobile scam) गैंग ने करीब 3,880 लोगों को ठगा है। आरोपी टेलीकॉलर्स के जरिए लोगों को फंसाते थे और पार्सल में स्पीकर या अन्य सामान भेजते थे। पुलिस ने उनके पास से नकदी और कई सिम कार्ड बरामद किए हैं और आगे जांच जारी है।
Read Telugu News: https://vaartha.com/
यह भी पढ़ें :