తెలుగు | Epaper

Weather Report Today : उत्तर भारत में बारिश का दौर जारी

Surekha Bhosle
Surekha Bhosle
Weather Report Today : उत्तर भारत में बारिश का दौर जारी

IMD Weather Prediction: पिछले कुछ दिनों से उत्तर भारत में हो रही बेमौसम बरसात ने लोगों की परेशानी को बढ़ा दिया है। कभी धूप और कभी बारिश ने असमंजस में डाल दिया है कि छाता लेकर निकले या नहीं। इस आर्टिकल में जानिए कि अगले कुछ दिन मौसम कैसा रहने वाला है।

Weather Update 23 March 2026: उत्तर भारत में मौसम का मिजाज बार-बार बदल रहा है। कहीं धूप तो कहीं बादलों की दस्तक के साथ बारिश लोगों को कन्फ्यूज कर रही है। लेकिन क्या दिल्ली में एक बार फिर बादल बरसेंगे? यूपी-बिहार में बारिश (Rain) वाला मौसम कब तक रहेगा? राजस्थान, मध्य प्रदेश और हरियाणा में अगले कुछ कैसा मौसम रहने वाला है? अगर आप इसकी वेदर अपडेट जानना चाहते हैं, तो ये खबर पढ़ना आपके लिए बेहद जरूरी है। आइए जानते हैं कि दिल्ली से लेकर पटना तक अगले कुछ दिन बारिश होगी या नहीं

दिल्ली में आज बारिश का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली और आसपास के (NCR) के इलाके में आज (सोमवार को) आसमान में बादल छाए रहेंगे। साथ ही हल्की बारिश भी हो सकती है। हालांकि, उसके बाद अगले 5 दिन बारिश का पूर्वानुमान तो नहीं है लेकिन कुछ जगहों पर आसमान में बादल छाए रह सकते हैं। वहीं, यूपी की राजधानी लखनऊ में अभी मौसम साफ है। लेकिन 3 दिन बाद कभी-कभी आसमान में काले बादल दिख सकते हैं।

बिहार में 3 दिन बाद हो सकती है बारिश

वहीं, मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की बात करें तो यहां आज मौसम पूरी तरह साफ है। धूप खिली हुई है। अगले 5-6 दिन यहां बारिश की कोई संभावना नहीं है। साथ ही, बिहार की राजधानी पटना में भी आज आसमान साफ है। लेकिन 3 दिन बाद कुछ इलाकों के आसमान में बादल छा सकते हैं और साथ में बारिश की भी संभावना है। इस दौरान, आसमान में बिजली कड़कती हुई भी सुनाई दे सकती है।

अन्य पढ़े: International- दुनिया पर मंडरा रहा ऊर्जा संकट, विशेषज्ञ ने दी गंभीर चेतावनी

राजस्थान में बारिश के साथ बिजली भी कड़केगी

हरियाणा का मौसम देखें तो यहां रोहतक के आसमान में बादल अगले कुछ दिन आंख-मिचोली खेल सकते हैं। लेकिन बारिश की संभावना नहीं है। वहीं, राजस्थान के राजधानी जयपुर में आज हल्की बारिश हो सकती है। इसके बाद 25 और 26 मार्च को बिजली कड़कने के साथ तेज बारिश होने की संभावना है।

हिमाचल-उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ का असर

IMD के अनुसार, वर्तमान पश्चिमी विक्षोभ की वजह से हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में आज हल्की बारिश और बर्फबारी के साथ बिजली कड़क सकती है। यहां 30-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। 26 मार्च से एक नया हल्का पश्चिमी विक्षोभ नॉर्थ-वेस्ट इंडिया को प्रभावित कर सकता है।

अन्य पढ़े:

Weather-12 राज्यों में बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार में घना कोहरा, हिमाचल में बर्फबारी

Weather-12 राज्यों में बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार में घना कोहरा, हिमाचल में बर्फबारी

Weather- 17 राज्यों में मौसम का कहर, 80 किमी/घंटा की आंधी और भारी बारिश का अलर्ट

Weather- 17 राज्यों में मौसम का कहर, 80 किमी/घंटा की आंधी और भारी बारिश का अलर्ट

Bihar Weather- बिहार में तेज आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का कहर, 2 की मौत

Bihar Weather- बिहार में तेज आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का कहर, 2 की मौत

HP- हिमाचल में मौसम का कहर, भारी बारिश-बर्फबारी से जनजीवन प्रभावित, 100 सड़कें बंद

HP- हिमाचल में मौसम का कहर, भारी बारिश-बर्फबारी से जनजीवन प्रभावित, 100 सड़कें बंद

Weather- बारिश से दिल्ली-एनसीआर में सुहाना मौसम, दिनभर छाए रहेंगे बादल

Weather- बारिश से दिल्ली-एनसीआर में सुहाना मौसम, दिनभर छाए रहेंगे बादल

Weather- बिहार में तीन दिन 20–22 तक मौसम का कहर, बारिश-ठनका और तेज हवाओं की चेतावनी

Weather- बिहार में तीन दिन 20–22 तक मौसम का कहर, बारिश-ठनका और तेज हवाओं की चेतावनी

Weather- शिमला में ऊंची चोटियों पर बर्फबारी आज से बारिश-ओलावृष्टि का अलर्ट

Weather- शिमला में ऊंची चोटियों पर बर्फबारी आज से बारिश-ओलावृष्टि का अलर्ट

देशभर में मौसम का बदलता मिजाज

देशभर में मौसम का बदलता मिजाज

Weather- बिहार में बदलेगा मौसम का मिजाज, 38 जिलों में तूफान और भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

Weather- बिहार में बदलेगा मौसम का मिजाज, 38 जिलों में तूफान और भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

Weather- देश के कई हिस्सों में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

Weather- देश के कई हिस्सों में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

Weather- बिहार में अगले 24 घंटे मौसम का अलर्ट, कई जिलों में बारिश और वज्रपात की चेतावनी

Weather- बिहार में अगले 24 घंटे मौसम का अलर्ट, कई जिलों में बारिश और वज्रपात की चेतावनी

यूपी में भीषण गर्मी, 20 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

यूपी में भीषण गर्मी, 20 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870