नई दिल्ली । देश के उत्तरी, दक्षिणी और पूर्वोत्तर के कई राज्यों में मौसम लगातार बदल रहा है। मार्च के पहले 15 दिन में जहां तापमान 40°C पार कर गया था, वहीं दूसरे पखवाड़े में लगभग हर राज्य में आंधी, बारिश और ओले गिरने की घटनाएं देखने को मिल रही हैं।
12 राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट
(India Meteorological Department) ने आज भी पश्चिमी राजस्थान समेत देश के 12 राज्यों में बारिश, आंधी और ओले गिरने का अलर्ट जारी किया है। इनमें सिक्किम, बंगाल, ओडिशा, असम (Assam) अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, कर्नाटक (Karnatka) और केरल शामिल हैं।

दक्षिण भारत में उमस, उत्तर में कोहरे की मार
कर्नाटक के तटीय इलाकों और केरल में आज मौसम उमस भरा रहेगा। इधर, उत्तर प्रदेश और बिहार में रविवार सुबह भी कई जिलों में घना कोहरा छाया रहा, जिससे विजिबिलिटी घटकर 50 से 100 मीटर तक रह गई।

राजस्थान में दिख रहा दो तरह का मौसम
राजस्थान में फिलहाल दो तरह का मौसम देखने को मिल रहा है। आधे राज्य में बारिश के कारण तापमान में गिरावट आई है, जबकि बाकी हिस्सों में गर्मी बढ़ रही है। शनिवार को सबसे अधिक 39.9°C तापमान श्रीगंगानगर में दर्ज किया गया।
पहाड़ी राज्यों में एवलांच का खतरा
उत्तराखंड और सिक्किम के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में एवलांच का खतरा बढ़ गया है। सिक्किम में भारी बर्फबारी के कारण गंगटोक से त्सोमगो झील और नाथुला जाने वाली सड़क को बंद कर दिया गया है।
अन्य पढ़े: IPL- आईपीएल प्रदर्शन पर चयनकर्ताओं की नजर, खिलाड़ियों के लिए बड़ा मौका
हिमाचल में लगातार बर्फबारी, बढ़ी ठंड
Himachal Pradesh के ऊंचाई वाले इलाकों में पिछले पांच दिनों से लगातार बर्फबारी हो रही है, जिससे एक बार फिर ठंड बढ़ गई है।

वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से बदला मौसम
बैक-टू-बैक आ रहे वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण प्रदेश में गर्मी कम हो गई है। शनिवार को एक और नया सिस्टम एक्टिव हुआ, जिसके चलते जैसलमेर के कई इलाकों में तेज बारिश हुई।

फसलों को नुकसान, येलो अलर्ट जारी
बारिश के कारण खेतों में पानी भर गया, जिससे कटी हुई फसलें खराब हो गईं। जैसलमेर के रामगढ़ और कुछड़ी क्षेत्र में सबसे ज्यादा नुकसान हुआ। रविवार को 8 जिलों के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
Read More :