తెలుగు | Epaper

Pune : मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं की जीप खाई में गिरी, 10 महिलाओं की मौत

Anuj Kumar
Anuj Kumar
Pune : मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं की जीप खाई में गिरी, 10 महिलाओं की मौत

 नई दिल्ली। महाराष्ट्र के पुणे में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। एक पहाड़ी इलाके में एक पिकअप वैन के सड़क से गिर जाने से मंदिर जा रही दस महिलाओं की मौत हो गई और 29 लोग घायल हो गए। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) ने घटना पर शोक व्यक्त किया और प्रत्येक मृतक के निकटतम परिजन को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।

वैन में 40 लोग थे सवार

एक पुलिस अधिकारी ने प्रारंभिक जानकारी का हवाला देते हुए बताया कि वैन में करीब 40 यात्री सवार थे, जिसमें अधिकतर महिलाएं और बच्चे थे। वाहन दोपहर करीब एक बजे चालक के नियंत्रण खो देने के बाद सड़क से उतरकर 25 से 30 फीट नीचे जा गिरा।

घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए लगाई गईं 10 एंबुलेंस

पीड़ित पापलवाड़ी गांव के रहने वाले थे और श्रावण मास (Sawan Month) के शुभ सोमवार को मनाने के लिए खेड़ तहसील में श्री क्षेत्र महादेव कुंडेश्वर मंदिर जा रहे थे। स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस को सूचित किया। अधिकारी ने बताया, “10 महिलाओं की मौत हो गई और 29 अन्य घायल हो गए।” उन्होंने बताया कि 10 एम्बुलेंसों ने घायलों को निकटवर्ती अस्पतालों में पहुंचाया।

पीएम मोदी ने क्या कहा?

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पुणे (Pune) हुई दुर्घटना में हुई लोगों की मौत से उन्हें गहरा दुख हुआ है। पीएमओ ने कहा, “दुर्घटना में अपने प्रियजनों को खोने वालों के प्रति मेरी संवेदनाएं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। प्रत्येक मृतक के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।

Read more : कांग्रेस के इस मंत्री को देना पड़ा इस्तीफा: Rahul Gandhi पर टिपण्णी पड़ा भारी

महंगा गैस सिलेंडर, इंडक्शन कुकर की मांग बढ़ी

महंगा गैस सिलेंडर, इंडक्शन कुकर की मांग बढ़ी

UPSC 301 रैंक विवाद खत्म, असली टॉपर घोषित

UPSC 301 रैंक विवाद खत्म, असली टॉपर घोषित

सोने की कीमत में गिरावट, आज के नए रेट

सोने की कीमत में गिरावट, आज के नए रेट

एसिड अटैक पीड़ितों को नौकरी दे – सुप्रीम कोर्ट आदेश

एसिड अटैक पीड़ितों को नौकरी दे – सुप्रीम कोर्ट आदेश

कच्चे तेल की कीमतों में उछाल, बैरल $100 पार

कच्चे तेल की कीमतों में उछाल, बैरल $100 पार

Weather- मार्च में ही तपने लगा मौसम, कई राज्यों में हीटवेव का अलर्ट

Weather- मार्च में ही तपने लगा मौसम, कई राज्यों में हीटवेव का अलर्ट

Delhi- केजरीवाल-सिसोदिया समेत 21 को बरी करना अनुचित- दिल्ली हाईकोर्ट

Delhi- केजरीवाल-सिसोदिया समेत 21 को बरी करना अनुचित- दिल्ली हाईकोर्ट

Bihar- 5 साल में बिहार से पलायन खत्म होगा-डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी

Bihar- 5 साल में बिहार से पलायन खत्म होगा-डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी

Bihar- निशांत कुमार की राजनीति में एंट्री परिवारवाद के मुद्दे पर घिरे नीतीश

Bihar- निशांत कुमार की राजनीति में एंट्री परिवारवाद के मुद्दे पर घिरे नीतीश

WB- कोलकाता दौरे पर मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन, काले झंडे दिखाए

WB- कोलकाता दौरे पर मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन, काले झंडे दिखाए

LPG बुकिंग नियम बदले, उपभोक्ताओं को झटका

LPG बुकिंग नियम बदले, उपभोक्ताओं को झटका

लोकसभा स्पीकर पर अविश्वास, संसद में हाई टेंशन

लोकसभा स्पीकर पर अविश्वास, संसद में हाई टेंशन

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870