Bullet train : आंध्र प्रदेश में जल्द ही बुलेट ट्रेन चलने की संभावना है। विजयवाड़ा-विशाखापट्टनम के बीच हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर बनाने का प्रस्ताव रेलवे मंत्रालय के विचाराधीन है। इसके लिए फाइनल लोकेशन सर्वे की अनुमति मांगी गई है। बोर्ड से मंजूरी मिलते ही सर्वे प्रक्रिया शुरू होगी।
करीब 350 किलोमीटर लंबे इस कॉरिडोर को एलुरु, राजमहेंद्रवरम और काकीनाडा के रास्ते ले जाने की योजना है। ट्रेन की रफ्तार लगभग 320 किमी प्रति घंटा होगी, जिससे दोनों शहरों के बीच यात्रा समय काफी कम हो जाएगा।
Read also : Chandra Grahan- चंद्रग्रहण समाप्त, देश के कई हिस्सों में दिखा अद्भुत नजारा, कहां-कहां रहा प्रभाव
विजयवाड़ा-कर्नूल के बीच सेमी हाई-स्पीड (Bullet train) कॉरिडोर पर भी विचार चल रहा है। हाल ही में केंद्रीय बजट में घोषित सात हाई-स्पीड कॉरिडोर में आंध्र प्रदेश से गुजरने वाले मार्ग भी शामिल हैं।
Read Telugu News: https://vaartha.com/
यह भी पढ़ें :