हैदराबाद । दक्षिण मध्य रेलवे के महाप्रबंधक संजय कुमार श्रीवास्तव ने सोमवार कैरेज रिपेयर शॉप (CRS), तिरुपति का विस्तृत निरीक्षण किया। इस अवसर पर एस. श्रीनिवास, मुख्य कार्यशाला प्रबंधक, सीआरएस, तिरुपति, यू. सुधाकर, अतिरिक्त मंडल रेल प्रबंधक, गुंतकल मंडल (Guntakal Division) तथा अन्य अधिकारी उनके साथ उपस्थित थे।
पूरी कार्यशाला परिसर का विस्तृत निरीक्षण किया
महाप्रबंधक ने कैरेज रिपेयर कार्यशाला का गहन निरीक्षण करते हुए सीबीआर शॉप के कार्यों की समीक्षा की, जहाँ उन्होंने वंदे भारत कोचों तथा पारंपरिक एसी कोचों का निरीक्षण किया। इसके अतिरिक्त उन्होंने पूरी कार्यशाला परिसर का विस्तृत निरीक्षण किया और विभिन्न अनुभागों जैसे सीएफ शॉप, बोगी सेक्शन, व्हील प्रेस मशीन, एजेटीबी मशीन आदि के कार्यों की समीक्षा की। महाप्रबंधक ने आउटगोइंग शॉप में तैयार कोचों तथा बायो-टॉयलेट ओवरहॉलिंग सेक्शन का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यशाला में उपलब्ध सुरक्षा उपकरणों का अवलोकन किया, कर्मचारियों से संवाद किया तथा ड्यूटी के दौरान अपनाए जा रहे सुरक्षा उपायों की जानकारी ली।

महाप्रबंधक ने आगामी कार्ययोजना पर चर्चा की
कार्यशाला अधिकारियों ने महाप्रबंधक को मास्टर प्लान की जानकारी दी तथा भविष्य में कार्यशाला के विस्तार की योजनाओं से अवगत कराया। इसके उपरांत सीआरएस अधिकारियों द्वारा कार्यशाला के प्रदर्शन एवं प्रगति पर एक पावर पॉइंट प्रस्तुति दी गई तथा आगामी कार्ययोजना पर चर्चा की गई। महाप्रबंधक ने ट्रेड यूनियन प्रतिनिधियों से भी बातचीत की और उनके ज्ञापन प्राप्त किए। संजय कुमार श्रीवास्तव ने उत्पादकता, गुणवत्ता, समग्र स्वच्छता में सुधार तथा यात्री सुरक्षा को बढ़ाने हेतु तकनीकी उन्नयन के प्रयासों के लिए अधिकारियों एवं कर्मचारियों की टीम की सराहना की।
Read Telugu News: https://vaartha.com/
यह भी पढ़ें :