सेंसेक्स 275 अंक टूटा
- सेंसेक्स 275 अंक फिसलकर 84,391 पर बंद हुआ।
- शुरुआती कारोबार में हल्की तेजी के बाद दबाव बढ़ा।
निफ्टी 82 अंक कमजोर
- निफ्टी 82 अंक गिरकर 25,640 के आसपास बंद हुआ।
- सभी प्रमुख सेक्टरों में बिकवाली हावी रही।
बुधवार, 10 दिसंबर को शेयर बाजार में गिरावट है। (sensex) सेंसेक्स 275 अंक गिरकर 84,391 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी में भी 82 अंक की गिरावट रही, ये 25,758 के स्तर पर बंद हुआ।
सेंसेक्स के 30 में से 19 शेयर में तेजी और 11 में गिरावट रही। इंडिगो के शेयर में 3.17% की गिरावट रही। वहीं बैंकिंग और (IT) शेयर्स में आज ज्यादा बिकवाली देखने को मिली है।
ग्लोबल मार्केट में गिरावट
- एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई इंडेक्स 0.10% गिरकर 50,602 पर और कोरिया का कोस्पी 0.21% बढ़कर 4,135 पर बंद हुआ।
- हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 0.42% बढ़कर 25,540 पर और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.23% गिरकर 3,900 के स्तर पर बंद हुआ।
- 9 दिसंबर को अमेरिका का डाउ जोन्स 0.38% गिरकर 47,560.29 पर बंद हुआ। वहीं, नैस्डेक कंपोजिट 0.13% चढ़कर और S&P 500 0.088% गिरकर बंद हुए थे।
आज से दो IPO ओपन हुए आज से पार्क मेडी वर्ल्ड लिमिटेड और नेफ्रोकेयर हेल्थ सर्विसेज के IPO ओपन हो गए हैं। पार्क मेडी इस IPO के जरिए 920 करोड़ और नेफ्रोकेयर हेल्थ सर्विसेज 871 करोड़ रुपए जुटाना चाहती है। रिटेल निवेशक इन दोनों IPO के लिए 12 दिसंबर तक बोली लगा सकेंगे।
सेंसेक्स और निफ्टी में क्या अंतर है?
सेंसेक्स और निफ्टी शेयर बाजार के सूचकांक हैं। सेंसेक्स, ‘स्टॉक एक्सचेंज सेंसिटिव इंडेक्स’ का संक्षिप्त रूप है, जो बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का शेयर बाजार सूचकांक है। दूसरी ओर, निफ्टी, जिसका अर्थ है ‘नेशनल स्टॉक एक्सचेंज फिफ्टी’, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का सूचकांक है।
अन्य पढ़ें: