Latest News : सेंसेक्स में हल्की बढ़त, निफ्टी 50 अंक चढ़कर मजबूत

Read Time:  1 min
सेंसेक्स
सेंसेक्स
FONT SIZE
GET APP

बुधवार, 10 दिसंबर को शेयर बाजार में तेजी देखने को मिल रही है। (sensex) सेंसेक्स 150 अंक की तेजी के साथ 84,800 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 50 अंक की तेजी है, ये 25,900 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

सेंसेक्स के 30 में से 23 शेयर में तेजी और 7 में गिरावट देखने को मिल रही है। ट्रेंट, टाटा स्टील और बजाज फिनसर्व के शेयरों में 1% तक की तेजी है। वहीं (NSE) के IT सेक्टर में सबसे ज्यादा 1% तक की तेजी देखने को मिल रही है

मार्केट में गिरावट

  • एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई इंडेक्स 0.41% गिरकर 50,448.28 पर और कोरिया का कोस्पी 0.15% बढ़कर 4,149.61 पर कारोबार कर रहा है।
  • हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 0.33% गिरकर 25,350.82 पर और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.72% गिरकर 3,881.51 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
  • 9 दिसंबर को अमेरिका का डाउ जोन्स 0.38% गिरकर 47,560.29 पर बंद हुआ। वहीं, नैस्डेक कंपोजिट 0.13% चढ़कर और S&P 500 0.088% गिरकर बंद हुए थे।

अन्य पढ़ें: H-1B visa news : H-1B, H-4 वीज़ा अपॉइंटमेंट रद्द | सोशल मीडिया जांच का असर…

विदेशी निवेशकों ने 7 दिन में ₹— करोड़ के शेयर्स बेचे

  • 9 दिसंबर को विदेशी निवेशकों (FIIs) ने कैश सेगमेंट में ₹2,971.97 करोड़ के शेयर बेचे। वहीं घरेलू निवेशक (DIIs) ने ₹5,346.88 करोड़ की खरीदारी की।
  • दिसंबर के पहले 7 कारोबारी दिन में FIIs ने कुल ₹13,953 करोड़ के शेयर्स बेचे हैं। इस दौरान बाजार को संभाल रहे DIIs ने ₹27,254 करोड़ के शेयर खरीदे हैं।
  • नवंबर महीने में FIIs ने कुल ₹17,500.31 करोड़ के शेयर बेचे। जबकि, DIIs ने ₹77,083.78 करोड़ की खरीदारी की। यानी, बाजार को घरेलू निवेशकों का सपोर्ट है।

निफ्टी बढ़ने पर क्या होता है?

अगर निफ्टी लगातार बढ़ रहा है, तो यह एक तेजी वाले बाजार का संकेत हो सकता है, जो आपको कुछ खास शेयरों या क्षेत्रों में निवेश करने के लिए प्रोत्साहित कर सकता है। इसके विपरीत, गिरता निफ्टी सावधानी का संकेत दे सकता है और आपको अपने पोर्टफोलियो या परिसंपत्ति आवंटन को समायोजित करने के लिए प्रेरित कर सकता है।

अन्य पढ़ें:

Surekha Bhosle

लेखक परिचय

Surekha Bhosle

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।