తెలుగు | Epaper

Latest News : शेयर बाजार में लगातार गिरावट

Surekha Bhosle
Surekha Bhosle
Latest News : शेयर बाजार में लगातार गिरावट

पिछले दो दिनों में सेंसेक्स 1250 अंक टूटा

  • बाजार में बिकवाली का दबाव बढ़ा
  • निवेशकों की बड़ी रकम डूबी

आज के सत्र में सेंसेक्स 650 अंक नीचे

  • सूचकांक 84,450 के स्तर पर बंद
  • आईटी, बैंकिंग और ऑटो शेयरों में कमजोरी

शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन गिरावट देखने को मिल रही है। हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार, 9 दिसंबर को सेंसेक्स (sensex) 650 अंक गिरकर 84,450 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 200 अंक की गिरावट है, ये 25,750 के स्तर पर आ गया है।

सेंसेक्स के 30 में से 28 शेयर में गिरावट और सिर्फ 2 शेयरों में तेजी देखने को मिल रही है। एशियन पेंट्स का शेयर सबसे ज्यादा 3.5% गिरा है। ऑटो, (IT) और मीडिया सेक्टर में 2% तक की गिरावट देखने को मिल रही है। शेयर बाजार 2 दिन में 1,250 अंक से ज्यादा टूटा है। कल सेंसेक्स 610 अंक गिरा था

शेयर मार्केट में गिरावट के मुख्य कारण

  • अमेरिकी फेडरल रिजर्व की चिंताएं: अमेरिकी सेंट्रल बैंक (फेडरल रिजर्व) के ब्याज दरों पर अनिश्चितता से निवेशकों में डर है, जिससे भारतीय बाजार पर दबाव पड़ रहा है।
  • भारत के चावल निर्यात पर US-टैरिफ का खतरा: अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प के भारत के चावल पर भारी आयात शुल्क लगाने की धमकी से एक्सपोर्ट सेक्टर प्रभावित हुआ, जो बाजार की गिरावट का बड़ा कारण है।

ग्लोबल मार्केट में भी गिरावट

  • एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई इंडेक्स 0.31% ऊपर 50,739.51 पर और कोरिया का कोस्पी 0.64% गिरकर 4,128.41 पर कारोबार कर रहा है।
  • हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 0.84% गिरकर 25,549.94 पर और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.13% गिरकर 3,918.83 पर कारोबार कर रहा है।
  • 8 दिसंबर को अमेरिका का डाउ जोन्स 0.45% गिरकर 47,739.32 पर बंद हुआ। वहीं, नैस्डेक कंपोजिट 0.14% और S&P 500 0.35% गिरकर बंद हुए थे।

अन्य पढ़ें:  RBI: एफडी ब्याज दरों की बड़ी गिरावट

विदेशी निवेशकों ने 6 दिन में ₹10,203 करोड़ के शेयर्स बेचे

  • 8 दिसंबर को विदेशी निवेशकों (FIIs) ने कैश सेगमेंट में ₹779.94 करोड़ के शेयर बेचे। वहीं घरेलू निवेशक (DIIs) ने ₹2,459.60 करोड़ की खरीदारी की।
  • दिसंबर के पहले 6 कारोबारी दिन में FIIs ने कुल ₹10,982 करोड़ के शेयर्स बेचे हैं। इस दौरान बाजार को संभाल रहे DIIs ने ₹21,908 करोड़ के शेयर खरीदे हैं।
  • नवंबर महीने में FIIs ने कुल ₹17,500.31 करोड़ के शेयर बेचे। जबकि, DIIs ने ₹77,083.78 करोड़ की खरीदारी की। यानी, बाजार को घरेलू निवेशकों का सपोर्ट है।

कल सेंसेक्स 610 अंक गिरकर 85,103 पर बंद हुआ था

  • सोमवार, 8 दिसंबर को भी शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिली थी। सेंसेक्स 610 अंक (0.71%) गिरकर 85,103 पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 226 अंक (0.86%) नीचे 25,961 के स्तर पर बंद हुआ था।
  • सेंसेक्स के 30 में से 27 गिरकर बंद हुए। BEL, ट्रेंट और जोमैटो​ के शेयर में सबसे ज्यादा 5% की गिरावट आई। कुल 19 शेयर्स में 1%-5% तक की गिरावट रही।
  • निफ्टी के 50 में 47 शेयर्स नीचे बंद हुए। NSE का रियल्टी सेक्टर सबसे ज्यादा 3.53% गिरा। वहीं, मीडिया, PSU बैंक और हेल्थकेयर शेयरों में 3% तक की गिरावट रही थी।

शेयर मार्केट में इतनी गिरावट क्यों हो रही है?

शेयर बाज़ार में गिरावट तब होती है जब वैश्विक मुद्दों, वित्तीय अस्थिरता या निवेशकों की घबराहट के कारण शेयर की कीमतें अचानक गिर जाती हैं। यह आर्थिक संकटों, बड़ी घटनाओं या बाज़ार के बुलबुले के फूटने से शुरू हो सकता है।

अन्य पढ़ें:

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870