भारतीय शेयर बाजार में आज सकारात्मक माहौल देखने को मिला। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं, जिससे निवेशकों का भरोसा मजबूत होता दिख रहा है।
सेंसेक्स 200 अंक चढ़कर 75,700 के करीब
मंगलवार के कारोबार में सेंसेक्स (sensex) लगभग 200 अंकों की तेजी के साथ 75,700 के स्तर के आसपास ट्रेड कर रहा है। शुरुआती कारोबार में कई बड़े शेयरों में खरीदारी देखने को मिली, जिससे बाजार को सहारा मिला।विशेषज्ञों के अनुसार, विदेशी निवेशकों की खरीदारी और मजबूत वैश्विक संकेतों ने बाजार को सपोर्ट दिया है।
निफ्टी में भी 50 अंकों की बढ़त
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक (Nifty) निफ्टी भी करीब 50 अंक चढ़कर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में यह बढ़त मुख्य रूप से मेटल, ऑटो और कुछ बैंकिंग शेयरों में आई तेजी की वजह से देखने को मिली।
शेयर बाजार में आज यानी 17 मार्च को बढ़त देखने को मिल रहा है। सेंसेंक्स करीब 200 अंक की तेजी के साथ 75,700 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
निफ्टी में 50 अंक से ज्यादा की तेजी है, 23,500 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। आज मेटल, एनर्जी, बैंकिंग और ऑटो शेयर्स में बढ़त है।
अन्य पढ़े: Sensex : सेंसेक्स और निफ्टी में जोरदार उछाल, बाजार में लौटी रौनक
एशियाई बाजार अपडेट
- साउथ कोरिया का कोस्पी इंडेक्स 2.63% चढ़कर 5,695 पर कारोबार कर रहा है।
- जापान का निक्केई इंडेक्स 0.50% गिरकर 54,013 पर कारोबार कर रहा है।
- हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 0.80% चढ़कर 26,043 पर कारोबार कर रहा है।
- चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.03% नीचे 4,083 पर कारोबार कर रहा है।
GSP क्रॉप साइंस के IPO में निवेश का मौका
एग्रोकेमिकल कंपनी GSP क्रॉप साइंस का IPO 16 मार्च से ओपन हो चुका है। इसमें आम निवेशक 18 मार्च तक पैसा लगा सकेंगे। कंपनी इस मेनलाइन इश्यू के जरिए ₹400 करोड़ जुटाना चाहती है। इसमें मिनिमम 14,720 रुपए लगाने होंगे।
अन्य पढ़े: