Sensex : सेंसेक्स 1,470 अंक गिरकर 74,564 पर बंद

Read Time:  1 min
सेंसेक्स
सेंसेक्स
FONT SIZE
GET APP

शेयर बाजार में भारी बिकवाली, निवेशकों को बड़ा झटका

भारतीय शेयर बाजार में आज जोरदार गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स 1,470 अंकों की भारी गिरावट के साथ 74,564 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 488 अंक गिरकर 22,600 के आसपास बंद हुआ। बाजार में दिनभर दबाव बना रहा और लगभग सभी सेक्टर्स में बिकवाली देखने को मिली।

मेटल, ऑटो और बैंकिंग सेक्टर में सबसे ज्यादा गिरावट

बड़े शेयरों में भारी बिकवाली- आज की गिरावट में मेटल, ऑटो और (Banking Sector) बैंकिंग सेक्टर सबसे ज्यादा प्रभावित रहे। इन सेक्टर्स के प्रमुख शेयरों में तेज बिकवाली देखने को मिली, जिससे इंडेक्स पर दबाव बढ़ गया।

  • मेटल कंपनियों के शेयरों में कमजोरी
  • ऑटो सेक्टर में निवेशकों की बिकवाली
  • बैंकिंग स्टॉक्स में गिरावट से बाजार पर असर

इन तीनों सेक्टरों के दबाव ने बाजार की कुल गिरावट को और तेज कर दिया।

अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग के बीच शेयर बाजार (Stock Market) में आज यानी 12 मार्च को लगातार तीसरे दिन गिरावट रही। सेंसेक्स 1470 अंक (1.93%) की गिरावट के साथ 74,564 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी में भी 488 अंक (2.06%) की गिरावट रही, ये 23,151 पर आ गया है। आज मेटल, ऑटो और बैंकिंग शेयर्स में सबसे ज्यादा गिरावट रही।

बाजार गिरने की 3 मुख्य वजहें

  1. अमेरिका-इजराइल और ईरान युद्ध से सप्लाई चेन बिगड़ गई है।
  2. कच्चे तेल के दाम बढ़ने से भारत का इंपोर्ट बिल और महंगाई बढ़ेगी।
  3. अमेरिका और एशियाई बाजारों में गिरावट का असर भारत पर।

एशियाई बाजार अपडेट

  • साउथ कोरिया का कोस्पी इंडेक्स 1.72% गिरकर 5,487 पर बंद हुआ।
  • जापान का निक्केई इंडेक्स 1.16% गिरकर 53,819 पर बंद हुआ।
  • हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 0.98% की गिरावट के साथ 25,465 पर बंद हुआ।
  • चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.82% नीचे 4,095 के स्तर पर बंद हुआ।

अन्य पढ़े: WhatsApp -13 साल से कम यूजर्स के लिए नया फीचर ला रहा व्हाट्सएप

अमेरिकी बाजार में 12 मार्च को गिरावट रही

  • डाउ जोन्स 739 अंक (1.56%) गिरकर 46,677 के स्तर पर बंद हुआ।
  • टेक बेस्ड इंडेक्स नैस्डैक कंपोजिट 1.78% गिरकर 22,311 पर बंद हुआ।
  • S&P 500 इंडेक्स 103 अंक (1.52%) गिरकर 6,672 पर बंद हुआ।

कच्चा तेल 100 डॉलर के पार ट्रेड कर रहा

ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में आज तेजी है। ब्रेंट क्रूड करीब 100 डॉलर प्रति बैरल के करीब कारोबार कर रहा है। इससे पहले 9 मार्च को ब्रेंट क्रूड 120 डॉलर पर पहुंच गया था।

अन्य पढ़े:

Surekha Bhosle

लेखक परिचय

Surekha Bhosle

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।