नई दिल्ली। सोना और चांदी खरीदने की तैयारी कर रहे लोगों के लिए बड़ा झटका सामने आया है। केंद्र सरकार ने कीमती धातुओं के आयात पर लगने वाली ड्यूटी (Duty) में भारी बढ़ोतरी कर दी है। वित्त मंत्रालय की ओर से जारी नई अधिसूचना के अनुसार संशोधित दरें 13 मई 2026 से प्रभावी हो गई हैं। सरकार के इस फैसले के बाद घरेलू बाजार में गोल्ड और सिल्वर (Gold and Silver) की कीमतों में उछाल आने की संभावना बढ़ गई है।
सोने पर बढ़ा टैक्स का बोझ
सरकार ने सोने पर कुल इंपोर्ट ड्यूटी को 6 फीसदी से बढ़ाकर 15 फीसदी कर दिया है। बेसिक कस्टम ड्यूटी (BCD) अब 5 फीसदी की जगह 10 फीसदी होगी, जबकि एग्रीकल्चर इंफ्रास्ट्रक्चर एंड डेवलपमेंट सेस (AIDC) को 1 फीसदी से बढ़ाकर 5 फीसदी कर दिया गया है। इसके साथ ही संयुक्त अरब अमीरात यानी United Arab Emirates से तय कोटे के तहत आने वाले गोल्ड पर मिलने वाली राहत भी सीमित कर दी गई है। ऐसे में विदेशों से सोना मंगाना अब पहले की तुलना में काफी महंगा पड़ेगा।
ग्राहकों और कारोबारियों पर असर
ड्यूटी बढ़ने का सीधा असर ज्वेलरी बाजार पर देखने को मिलेगा। सर्राफा कारोबारियों की लागत बढ़ेगी, जिसका असर ग्राहकों की जेब पर पड़ेगा। शादी-विवाह और निवेश के लिए सोना खरीदना अब ज्यादा महंगा हो सकता है। सिर्फ ज्वेलरी उद्योग ही नहीं, बल्कि इलेक्ट्रॉनिक्स, मैन्युफैक्चरिंग और रिसाइक्लिंग सेक्टर भी इस फैसले से प्रभावित हो सकते हैं। कीमती धातुओं की लागत बढ़ने से कई उत्पादों की कीमतों में इजाफा होने की आशंका है।
अन्य पढें: सोने-चांदी की कीमतों में भारी उछाल: चांदी ₹2.56 लाख के पार
लगातार बढ़ रहा गोल्ड आयात
भारत में बीते कुछ वर्षों से सोने के आयात में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। वित्त वर्ष 2025-26 में गोल्ड इंपोर्ट 24 फीसदी से ज्यादा बढ़कर 71.98 अरब डॉलर तक पहुंच गया। इससे पिछले वित्त वर्ष 2024-25 में यह आंकड़ा करीब 58 अरब डॉलर था। हालांकि मात्रा के लिहाज से आयात में मामूली गिरावट देखने को मिली। पिछले साल 757.09 टन सोना आयात किया गया था, जबकि इस बार यह घटकर 721.03 टन रह गया। भारत को India दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा सोना उपभोक्ता माना जाता है।
Read More :