ఐటీ స్టాక్స్‌లో ‘ఏఐ’ ప్రకంపనలు.. కుప్పకూలిన ఇన్ఫోసిస్, టీసీఎస్ షేర్లు మళ్లీ పెరిగిన బంగారం ధరలు, ఇవాళ రేట్లు చూసారా చిల్లర కష్టాలకు చెక్: ఏటీఎంల నుంచి ఇకపై రూ.10, రూ.20 నోట్లు! ఆధార్ యూజర్లకు గుడ్ న్యూస్ భారీగా పెరిగిన బంగారం ధరలు ఖాదీ మహోత్సవంలో రికార్డు సేల్స్ యూజర్లకు జియో శుభవార్త RBI మరోసారి వడ్డీ రేట్లు తగ్గించే ఛాన్స్ నష్టాల బాటలో దేశీయ స్టాక్ మార్కెట్లు చారిత్రాత్మక కార్ల రికార్డు బ్యాంక్ ఖాతాలు క్లోజ్! పెరిగిన గ్యాస్ సిలిండర్ ధరలు ఐటీ స్టాక్స్‌లో ‘ఏఐ’ ప్రకంపనలు.. కుప్పకూలిన ఇన్ఫోసిస్, టీసీఎస్ షేర్లు మళ్లీ పెరిగిన బంగారం ధరలు, ఇవాళ రేట్లు చూసారా చిల్లర కష్టాలకు చెక్: ఏటీఎంల నుంచి ఇకపై రూ.10, రూ.20 నోట్లు! ఆధార్ యూజర్లకు గుడ్ న్యూస్ భారీగా పెరిగిన బంగారం ధరలు ఖాదీ మహోత్సవంలో రికార్డు సేల్స్ యూజర్లకు జియో శుభవార్త RBI మరోసారి వడ్డీ రేట్లు తగ్గించే ఛాన్స్ నష్టాల బాటలో దేశీయ స్టాక్ మార్కెట్లు చారిత్రాత్మక కార్ల రికార్డు బ్యాంక్ ఖాతాలు క్లోజ్! పెరిగిన గ్యాస్ సిలిండర్ ధరలు

Mukesh Ambani : मुकेश अंबानी ने सिखाया कमाई का तरीका

Author Icon By Surekha Bhosle
Updated: July 6, 2025 • 11:56 AM
వాట్సాప్‌లో ఫాలో అవండి

मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) की ​कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) ने बताया कि गिरते बाजार में कमाई कैसे की जाती है. देश की मोस्ट वैल्यूड कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के मार्केट कैप में पिछले हफ्ते सबसे ज्यादा इजाफा देखने को मिला है. कंपनी की वैल्यूएशन में 15 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा की बढ़ोतरी देखने को मिली

पिछले हफ्ते शेयर बाजार में काफी उतार चढ़ाव देखने को मिला. जिसकी वजह से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में गिरावट देखने को मिली. असर ये हुआ कि देश की टॉप 10 वैल्यूड कंपनियों में 6 कंपनियों के मार्केट कैप में 70 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा डूब गए. वहीं दूसरी ओर मुकेश अंबानी की ​कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज ने बताया कि गिरते बाजार में कमाई कैसे की जाती है. देश की मोस्ट वैल्यूड कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के मार्केट कैप में पिछले हफ्ते सबसे ज्यादा इजाफा देखने को मिला है।

कंपनी की वैल्यूएशन में 15 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा की बढ़ोतरी देखने को मिली. साथ ही इंफोसिस, एचयूएल और एसबीआई के मार्केट कैप में बढ़ोतरी गई. इन चारों के मार्केट कैप में 42 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा का इजाफा देखने को मिला. आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर शेयर बाजार की किस कंपनी की वैल्यूएशन में कितनी गिरावट और कितनी बढ़ोतरी देखने को मिली है।

इन 6 कंपनियों के मार्केट कैप में गिरावट

  1. देश के सबसे बड़े प्राइवेट लेंडर एचडीएफसी बैंक का मूल्यांकन 19,284.8 करोड़ रुपए घटकर 15,25,339.72 करोड़ रुपए रह गया।
  2. वहीं दूसरी ओर देश के दूसरे सबसे बड़े प्राइवेट लेंडर आईसीआईसीआई बैंक के बाजार मूल्यांकन में 13,566.92 करोड़ रुपए की गिरावट आई और यह 10,29,470.57 करोड़ रुपए पर आ गया।
  3. देश की सबसे बड़ी एनबीएफसी कंपनी बजाज फाइनेंस की बाजार हैसियत 13,236.44 करोड़ रुपए घटकर 5,74,977.11 करोड़ रुपए पर आ गई।
  4. वहीं देश की सबसे बड़ी इंश्योरेंस कंपनी एलआईसी की 10,246.49 करोड़ रुपए के नुकसान के साथ 5,95,277.16 करोड़ रुपए पर आ गई।
  5. देश की सबसे बड़ी आईटी कंपनी टीसीएस के बाजार पूंजीकरण में 8,032.15 करोड़ रुपए की गिरावट आई और यह 12,37,729.65 करोड़ रुपए पर आ गया।
  6. वहीं देश की सबसे बड़ी लिस्टेड टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल की बाजार हैसियत 5,958.7 करोड़ रुपए घटकर 11,50,371.24 करोड़ रुपए रह गई।

किन कंपनियों के मार्केट कैप में आया इजाफा

  1. इस रुख के उलट देश की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार मूल्यांकन 15,359.36 करोड़ रुपए बढ़कर 20,66,949.87 करोड़ रुपए पर पहुंच गया।
  2. देश की बड़ी आईटी कंपनियों की लिस्ट में शुमार इंफोसिस का मूल्यांकन 13,127.51 करोड़ रुपए बढ़कर 6,81,383.80 करोड़ रुपए हो गया।
  3. देश की सबसे बड़ी एफएमसीजी कंपनी हिंदुस्तान यूनिलीवर का बाजार पूंजीकरण 7,906.37 करोड़ रुपए बढ़कर 5,49,757.36 करोड़ रुपए रहा।
  4. देश के सबसे बड़े सरकारी लेंडर भारतीय स्टेट बैंक का मूल्यांकन 5,756.38 करोड़ रुपए बढ़कर 7,24,545.28 करोड़ रुपए रहा।

Read Also: Mukesh Ambani ने ICT मुंबई को दिए ₹151 करोड़

# Paper Hindi News #Ap News in Hindi #Breaking News in Hindi #Google News in Hindi #Hindi News Paper #Mukesh Ambani bakthi breakingnews delhi latestnews trendingnews

గమనిక: ఈ వెబ్ సైట్ లో ప్రచురించబడిన వార్తలు పాఠకుల సమాచార ప్రయోజనాల కోసం ఉద్దేశించి మాత్రమే ఇస్తున్నాం. మావంతుగా యధార్థమైన సమాచారాన్ని ఇచ్చేందుకు కృషి చేస్తాము.