Sensex News : सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान में बंद

Read Time:  1 min
सेंसेक्स
सेंसेक्स
FONT SIZE
GET APP

सेंसेक्स में 757 अंकों की गिरावट

  • भारतीय शेयर बाजार में आज भारी दबाव देखने को मिला, जिसके चलते प्रमुख सूचकांक गिरावट के साथ बंद हुए।
  • सेंसेक्स 757 अंक टूटकर 78,516 के स्तर पर बंद हुआ।
  • दिनभर बाजार में बिकवाली का दबाव बना रहा, जिससे निवेशकों की चिंता बढ़ी।

निफ्टी भी फिसला

  • निफ्टी 50 में भी कमजोरी देखने को मिली।
  • यह 199 अंक गिरकर 24,378 पर बंद हुआ।

सेंसेक्स आज यानी बुधवार, 22 अप्रैल को 757 अंक (0.95%) की गिरावट के साथ 78,516 पर बंद हुआ। (Nifty) निफ्टी में भी 199 अंकों (0.81%) की गिरावट रही, ये 24,378 पर आ गया। आज के कारोबार में (FMCG) और मीडिया शेयरों में खरीदारी रही, जबकि आईटी में सबसे ज्यादा बिकवाली देखी गई।

एशियन मार्केट में मिला जुला कारोबार

इंडेक्सलेवलपॉइंट चेंजपरसेंट चेंज
कोस्पी (साउथ कोरिया)6418290.46%
निक्केई (जापान)595862370.40%
हैंगसेंग (हॉन्गकॉन्ग)26163-324-1.22%

21 अप्रैल को अमेरिकी मार्केट में गिरावट रही

इंडेक्सलेवलपॉइंट चेंजपरसेंट चेंज
डाउ जोन्स49149-293-0.59%
नैस्डैक24260-144-0.59%
S&P 5007064-45-0.63%

विदेशी निवेशकों की बिकवाली जारी

विदेशी निवेशकों (FIIs) ने मंगलवार को लगातार दूसरे दिन बाजार से पैसा निकाला और करीब ₹1,919 करोड़ के शेयर बेचे। इससे पहले सोमवार को भी उन्होंने ₹1,060 करोड़ की बिकवाली की थी। हालिया बिकवाली ने पिछले हफ्ते के उन तीन दिनों की बढ़त को खत्म कर दिया है, जब उन्होंने बाजार में ₹1,731 करोड़ की शुद्ध खरीदारी की थी।

अन्य पढ़े: Congress : एमपीटीसी, जेडपीटीसी चुनावों के लिए तैयार रहें – मंत्री राजनरसिम्हा

सपोर्ट और रेजिस्टेंस

सपोर्ट जोन: 23,940 | 23,850 | 23,462 | 23,330 | 22,857

सपोर्ट यानी, वह स्तर जहां शेयर या इंडेक्स को नीचे गिरने से सहारा मिलता है। यहां खरीदारी बढ़ने से कीमत आसानी से नीचे नहीं जाती। यहां खरीदारी का मौका हो सकता है।

रेजिस्टेंस जोन: 24,143 | 24,387 | 24,450 | 24,538 | 24,650 | 25,002

रेजिस्टेंस यानी, वह स्तर जहां शेयर या इंडेक्स को ऊपर जाने में रुकावट आती है। ऐसा बिकवाली बढ़ने से होता है। रजिस्टेंस जोन पार करने पर तेजी की उम्मीद रहती है।

नोट: सपोर्ट और रेजिस्टेंस के लेवल्स वेल्थ व्यू एनालिटिक्स की रिपोर्ट के अनुसार है।

अन्य पढ़े:

Surekha Bhosle

लेखक परिचय

Surekha Bhosle

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।