भोपाल में पेट्रोल ₹114.65 प्रति लीटर
भोपाल : मध्य प्रदेश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी जारी है। राज्य के कई शहरों में डीजल ₹100 प्रति लीटर के पार पहुंच गया है, जबकि पेट्रोल की कीमत ₹116 से अधिक दर्ज की गई। राजधानी भोपाल में 1 लीटर पेट्रोल की कीमत ₹114.65 तक पहुंच गई है। वहीं डीजल के दाम भी लगातार बढ़ते हुए आम लोगों की चिंता बढ़ा रहे हैं।
इस महीने चौथी बार बढ़े ईंधन के दाम
सरकार ने इस महीने चौथी बार पेट्रोल और डीजल (diesel) की कीमतों में बढ़ोतरी की है। लगातार हो रही वृद्धि का असर आम जनता की जेब पर साफ दिखाई दे रहा है।
ऑयल कंपनियों ने 11 दिन में फिर (petrol) पेट्रोल-डीजल के रेट बढ़ाए हैं। 25 मई को पेट्रोल ₹2.61 प्रति लीटर और डीजल ₹2.71 प्रति लीटर महंगा किया गया। मध्य प्रदेश में रेट 3 रुपए तक बढ़े हैं। नए रेट के बाद एमपी में डीजल 100 रुपए के पार पहुंच गया, जबकि पेट्रोल 116 रुपए या उससे ज्यादा हो गया है।
नए रेट के मुताबिक भोपाल में पेट्रोल 114.65 रुपए और डीजल 99.74 रुपए प्रति लीटर हो गया है। प्रदेश के 5 बड़े शहरों में उज्जैन में तेल सबसे महंगा है। वहां डीजल 100.11 रुपए और पेट्रोल 115.03 रुपए में मिलेगा। इंदौर में पेट्रोल 114.54 रुपए और डीजल 99.57 रुपए में मिलेगा। जबलपुर और ग्वालियर में भी कीमतें बढ़ी हैं।
11 दिन में 8 रुपए प्रति लीटर तक दाम बढ़े
इस महीने पहली बढ़ोतरी 15 मई को हुई थी। 25 मई की बढ़ोतरी के बाद यह चौथी बढ़ोतरी है। चारों बार में पेट्रोल-डीजल करीब 8 रुपए प्रति लीटर तक महंगा हो गया है।’
जानिए इस महीने कब-कब बढ़े रेट?
- 15 मई 2026 — पहली बार करीब ₹3 प्रति लीटर बढ़ोतरी
- 19 मई 2026 — दूसरी बार करीब 90 पैसे प्रति लीटर बढ़ोतरी
- 23 मई 2026 — तीसरी बार 87-91 पैसे प्रति लीटर तक बढ़ोतरी
- 25 मई 2026- चौथी बार करीब 3-3 रुपए का इजाफा हुआ है।
अन्य पढ़े: Russia Ukraine War : यूक्रेन पर रूस का बड़ा हमला, 90 मिसाइलें और 600 ड्रोन दागे
अब जानिए डीजल महंगा होने के साइड इफेक्ट…
- मालभाड़ा बढ़ेगा: ट्रक और टेम्पो का किराया बढ़ने से दूसरे राज्यों से आने वाली सब्जियां, फल और राशन महंगे हो जाएंगे। मध्य प्रदेश में माल भाड़ा अगले दो-तीन दिन में बढ़ सकता है। ऐसा हुआ तो रोजमर्रा की चीजें भी महंगी होंगी। आम जनता पर महंगाई का सीधा असर पड़ेगा।
- खेती की लागत: खेती की लागत: ट्रैक्टर और पंपिंग सेट चलाने में किसानों का खर्च बढ़ेगा, जिससे अनाज की लागत भी बढ़ेगी।
- बस-ऑटो का किराया: सार्वजनिक परिवहन और स्कूल बसों के किराए में भी इजाफा हो सकता है।
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में क्यों हुई बढ़ोतरी?
इस बढ़ोतरी की मुख्य वजह अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव है। ईरान-अमेरिका जंग से पहले क्रूड ऑयल 70 डॉलर प्रति बैरल था, जो अब 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया है।
क्रूड की कीमतें बढ़ने से तेल कंपनियां दबाव में थीं। इसलिए कंपनियों ने घाटे की भरपाई के लिए यह कदम उठाया। अगर कच्चे तेल की कीमतों में लंबे समय तक तेजी बनी रही तो पेट्रोल-डीजल की कीमतें और बढ़ सकती हैं।
अन्य पढ़े: