Sensex News : सेंसेक्स में जोरदार उछाल, निवेशकों में बढ़ा उत्साह

Read Time:  1 min
सेंसेक्स
सेंसेक्स
FONT SIZE
GET APP

भारतीय शेयर बाजार में आज शानदार तेजी देखने को मिली। BSE Sensex सेंसेक्स 800 अंकों की छलांग लगाकर 76,200 के स्तर पर कारोबार करता नजर आया, जबकि Nifty 50 भी 250 अंकों की मजबूती के साथ 24,000 के करीब पहुंच गया।

आज यानी सोमवार, 25 मई को (Sensex) सेंसेक्स 800 अंक (1.13%) की तेजी के साथ 76,300 पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 250 अंकों (1.10%) की तेजी है, ये 24,000 के स्तर पर पहुंच गया है। आज के कारोबार में निफ्टी रियल्टी में सबसे ज्यादा खरीदारी है, जबकि निफ्टी आईटी में सबसे कम बढ़त है।

रियल्टी सेक्टर बना बाजार का स्टार

आज के कारोबार में रियल्टी शेयरों में सबसे ज्यादा खरीदारी देखने को मिली। कम ब्याज दरों की उम्मीद और मजबूत मांग के कारण निवेशकों ने रियल एस्टेट (Real Estate) कंपनियों के शेयरों में जमकर निवेश किया।

प्रमुख रियल्टी शेयरों में तेजी

  • डीएलएफ
  • गोदरेज प्रॉपर्टीज
  • ओबेरॉय रियल्टी
  • मैक्रोटेक डेवलपर्स

इन कंपनियों के शेयरों में 3% से 7% तक की बढ़त दर्ज की गई।

एशियन मार्केट में भी तेजी

इंडेक्सलेवलपॉइंट चेंजपरसेंट चेंज
कोस्पी (साउथ कोरिया)7848320.41%
निक्केई (जापान)6522618872.98%
हैंगसेंग (हॉन्गकॉन्ग)256062200.86%

22 मई को अमेरिकी मार्केट में तेजी रही

इंडेक्सलेवलपॉइंट चेंजपरसेंट चेंज
डाउ जोन्स505802940.58%
नैस्डैक26344510.19%
S&P 5007473280.37%

बाजार में तेजी की वजह: ईरान-अमेरिका के बीच शांति समझौता

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने हाल ही में दावा किया था कि ईरान जंग खत्म करने का समझौता ‘लगभग फाइनल’ हो चुका है। दोनों देशों के बीच अभी आखिरी डिटेल्स पर काम चल रहा है। खाड़ी देशों के नेताओं और इजरायली प्रधानमंत्री से बातचीत के बाद ये समझौता फाइनल हो रहा है।

ट्रम्प ने कहा कि समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज को फिर से खोला जाएगा। यह वही समुद्री रास्ता है जहां से दुनिया की कुल तेल सप्लाई का करीब पांचवां हिस्सा गुजरता है। इस खबर के आने के बाद अब सोमवार को क्रूड ऑयल सस्ता हो सकता है और बाजार में तेजी आ सकती है।

अन्य पढ़े: Sensex : सेंसेक्स 232 अंक चढ़कर 75,415 पर बंद

सपोर्ट और रेजिस्टेंस

सपोर्ट जोन: 23,466 | 23,345 | 23,320 | 22,858 | 22,798 | 22,558

सपोर्ट यानी, वह स्तर जहां शेयर या इंडेक्स को नीचे गिरने से सहारा मिलता है। यहां खरीदारी बढ़ने से कीमत आसानी से नीचे नहीं जाती। यहां खरीदारी का मौका हो सकता है।

रेजिस्टेंस जोन: 23,783 | 23,812 | 23,872 | 23,935 | 24,140 | 24,382

रेजिस्टेंस यानी, वह स्तर जहां शेयर या इंडेक्स को ऊपर जाने में रुकावट आती है। ऐसा बिकवाली बढ़ने से होता है। रजिस्टेंस जोन पार करने पर तेजी की उम्मीद रहती है।

अन्य पढ़े:

Surekha Bhosle

लेखक परिचय

Surekha Bhosle

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।