ఐటీ స్టాక్స్‌లో ‘ఏఐ’ ప్రకంపనలు.. కుప్పకూలిన ఇన్ఫోసిస్, టీసీఎస్ షేర్లు మళ్లీ పెరిగిన బంగారం ధరలు, ఇవాళ రేట్లు చూసారా చిల్లర కష్టాలకు చెక్: ఏటీఎంల నుంచి ఇకపై రూ.10, రూ.20 నోట్లు! ఆధార్ యూజర్లకు గుడ్ న్యూస్ భారీగా పెరిగిన బంగారం ధరలు ఖాదీ మహోత్సవంలో రికార్డు సేల్స్ యూజర్లకు జియో శుభవార్త RBI మరోసారి వడ్డీ రేట్లు తగ్గించే ఛాన్స్ నష్టాల బాటలో దేశీయ స్టాక్ మార్కెట్లు చారిత్రాత్మక కార్ల రికార్డు బ్యాంక్ ఖాతాలు క్లోజ్! పెరిగిన గ్యాస్ సిలిండర్ ధరలు ఐటీ స్టాక్స్‌లో ‘ఏఐ’ ప్రకంపనలు.. కుప్పకూలిన ఇన్ఫోసిస్, టీసీఎస్ షేర్లు మళ్లీ పెరిగిన బంగారం ధరలు, ఇవాళ రేట్లు చూసారా చిల్లర కష్టాలకు చెక్: ఏటీఎంల నుంచి ఇకపై రూ.10, రూ.20 నోట్లు! ఆధార్ యూజర్లకు గుడ్ న్యూస్ భారీగా పెరిగిన బంగారం ధరలు ఖాదీ మహోత్సవంలో రికార్డు సేల్స్ యూజర్లకు జియో శుభవార్త RBI మరోసారి వడ్డీ రేట్లు తగ్గించే ఛాన్స్ నష్టాల బాటలో దేశీయ స్టాక్ మార్కెట్లు చారిత్రాత్మక కార్ల రికార్డు బ్యాంక్ ఖాతాలు క్లోజ్! పెరిగిన గ్యాస్ సిలిండర్ ధరలు

RBI: ने खरीद डाला 57.5 टन सोना, कौन सा भंडार भर रहा है भारत

Author Icon By digital@vaartha.com
Updated: April 26, 2025 • 10:59 AM
వాట్సాప్‌లో ఫాలో అవండి

भारतीय रिजर्व बैंक ने अब तक सबसे ज्यादा सोने की खरीद वित्त वर्ष 2021-22 में की थी, जब कुल 66 टन सोना भंडार में जोड़ा गया।

भारतीय रिजर्व बैंक ने वित्त वर्ष 2024-25 में अब तक कुल 57.5 टन सोना खरीदा है, जिससे देश का कुल स्वर्ण भंडार बढ़कर 879.6 टन हो गया है। यह खरीद पिछले सात वर्षों में दूसरी सबसे बड़ी वार्षिक खरीद मानी जा रही है। सोने को हमेशा से सेफ हेवन यानी मुसीबत के समय काम आने वाली चीज के रूप में देखा जाता है। आम लोगों के साथ साथ अब रिजर्व बैंक भी अपना गोल्ड भंडार बढ़ा रहा है। इसके पीछे आरबीआई की रणनीति है कि वह अपने विदेशी मुद्रा भंडार को विविध बनाकर, जोखिमों से सुरक्षित रखना चाहता है।

बार-बार सोना क्यों खरीद रहा है आरबीआई सोना?


आरबीआई की यह खरीदारी वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं और डॉलर की स्थिति को ध्यान में रखते हुए की गई है। दुनिया भर में कई केंद्रीय बैंक अमेरिकी डॉलर की अस्थिरता और पश्चिमी अर्थव्यवस्थाओं के दबाव के कारण अपने भंडार में सोने का हिस्सा बढ़ा रहे हैं। भारत भी इस दिशा में कदम बढ़ा रहा है ताकि अपने भंडार को मजबूत और संतुलित बना सके।

कब-कब ख़रीदा सोना?


रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय रिजर्व बैंक आरबीआई ने अब तक सबसे ज्यादा सोने की खरीद वित्त वर्ष 2021-22 में की थी, जब कुल 66 टन सोना भंडार में जोड़ा गया। इसके बाद 2022-23 में 35 टन और 2023-24 में 27 टन सोना खरीदा गया।

वित्त वर्ष 2024-25 में भी सोने की खरीद ने रफ्तार पकड़ी है। इस ट्रेंड के पीछे वैश्विक स्तर पर बढ़ती अनिश्चितता और डॉलर की अस्थिरता प्रमुख वजह मानी जा रही है। नवंबर 2024 में डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा अमेरिकी राष्ट्रपति चुने जाने के बाद डॉलर में लगातार उतार-चढ़ाव देखा गया, जिससे निवेशकों का रुझान एक बार फिर सुरक्षित विकल्प माने जाने वाले सोने की ओर बढ़ा है। आरबीआई की यह रणनीति भारत के विदेशी मुद्रा भंडार को विविधता देने और वैश्विक जोखिमों से बचाव के लिए अहम मानी जा रही है।

कहां रखा है भारत का सोना?


बता दें कि देश का अधिकांश स्वर्ण भंडार इंग्लैंड और अन्य विदेशी बैंकों में रखा गया है। वर्ष 2024 की पहली तिमाही में भारत उन शीर्ष देशों में शामिल रहा है जिन्होंने सबसे अधिक मात्रा में सोना खरीदा। यह कदम वैश्विक बाजार में सोने की कीमतों में आई तेजी के बावजूद उठाया गया है।

मुसीबत में कैसे आएगी काम?


विशेषज्ञों का मानना है कि आरबीआई की यह नीति न केवल आर्थिक स्थिरता बढ़ाएगी बल्कि अंतरराष्ट्रीय लेन-देन और विदेशी कर्ज के जोखिम को भी कम करेगी। इसके अलावा, यह भारतीय रुपये को वैश्विक स्तर पर मज़बूती देने की दिशा में एक अहम रणनीतिक प्रयास भी माना जा रहा है।

कुल मिलाकर, आरबीआई की ओर से इतनी बड़ी मात्रा में सोने की खरीद को भारत की दीर्घकालिक आर्थिक रणनीति का हिस्सा माना जा सकता है, जिसका उद्देश्य है वैश्विक वित्तीय अस्थिरता से देश की अर्थव्यवस्था को सुरक्षित रखना और विदेशी मुद्रा भंडार को संतुलित बनाए रखना।

Read Also : Stock Market Today: सेंसेक्स-निफ्टी में अद्भुत उछाल

#Hindi News Today Breaking News In Hindi Headlines in Hindi Hindi News Headlines Hindi News Live Hindi Samachar hindi Vaartha Latest news in Hindi News in Hindi today hindi vaartha news today news ताज़ा ख़बर ब्रेकिंग न्यूज़ हिन्दी समाचार

గమనిక: ఈ వెబ్ సైట్ లో ప్రచురించబడిన వార్తలు పాఠకుల సమాచార ప్రయోజనాల కోసం ఉద్దేశించి మాత్రమే ఇస్తున్నాం. మావంతుగా యధార్థమైన సమాచారాన్ని ఇచ్చేందుకు కృషి చేస్తాము.