- आज शुक्रवार, 13 फरवरी 2026 को भारतीय शेयर बाजार में भारी बिकवाली देखने को मिली।
- बीएसई का सेंसेक्स लगभग 800 अंक गिरा और स्तर ~82,850 के आसपास आ गया।
- निफ्टी भी लगभग 250 अंक नीचे फिसला।
- इस गिरावट ने निवेशकों के पोर्टफोलियो में धड़कनें तेज कर दीं।
निवेशकों की संपत्ति पर प्रभाव
- गिरावट के कारण लगभग ₹4.6 लाख करोड़ से अधिक बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) हटा दिया गया।
- यह लगातार दूसरे दिन की बिकवाली थी, जिससे जोखिम-भावना बढ़ी है
शेयर बाजार में आज यानी 13 फरवरी को गिरावट रही। (sensex) सेंसेक्स 800 अंक नीचे 82,850 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी 250 अंक की गिरावट है, ये 25,550 पर आ गया है। इंफोसिस, टीसीएस जैसे आईटी शेयर 6% तक टूटे हैं।
मेटल और रियल्टी शेयरों में भी आज गिरावट है। निफ्टी मेटल और रियल्टी इंडेक्स दोनों 3% से ज्यादा टूटे हैं। हिंडाल्को, (VEDL) और नेशनल एल्युमिनियम जैसे शेयर करीब 5% गिरे हैं। प्रेस्टीज, गोदरेज प्रॉपर्टीज और डीएलएफ भी करीब 5% नीचे हैं।
अमेरिका में AI के डर से बिकवाली, भारतीय बाजार पर भी असर
अमेरिका में AI से जुड़ी चिंताएं बढ़ गई हैं। लोग डर रहे हैं कि नए AI टूल्स पारंपरिक IT सर्विसेज के बिजनेस को प्रभावित कर सकती हैं। इस वजह से अमेरिका में AI स्टॉक्स में बिकवाली दिखी।
अमेरिकी बाजार में गिरावट का असर भारत के IT सेक्टर पर भी है, क्योंकि ये कंपनियां US क्लाइंट्स से सबसे ज्यादा कमाती हैं। आईटी शेयरों के गिरने से पूरा बाजार दबाव में हे।
अमेरिकी बाजार में 2% तक गिरावट रही
- डाउ जोन्स 669 अंक (1.34%) की गिरावट के साथ 49,451 पर बंद हुआ।
- टेक बेस्ड इंडेक्स नैस्डैक कंपोजिट 2.03% टूटकर 22,597 पर बंद हुआ।
- S&P 500 इंडेक्स 108 अंक (1.57%) फिसलकर 6,832 पर आ गया।
एशियाई बाजारों में मिला-जुला कारोबार
- दक्षिण कोरिया का कोस्पी इंडेक्स 0.35% ऊपर 5,541 पर है।
- जापान का निक्केई इंडेक्स 0.76% गिरकर 57,199 पर आ गया है।
- हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 1.79% गिरकर 26,548 पर है।
- चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.70% नीचे 4,105 पर है।
विदेशी निवेशकों ने 108 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे
- विदेशी निवेशकों (FII) ने 12 फरवरी को 108 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे। घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने 277 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे।
- इस महीने यानी फरवरी में अब तक FIIs ने 6,022 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे हैं। इस दौरान DIIs ने भी 4,222 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे।
- जनवरी 2026 में FIIs ने कुल ₹41,435 करोड़ के शेयर्स बेचे थे। इस दौरान DIIs ने ₹69,220 करोड़ के शेयर खरीदे थे।
अन्य पढ़े: Gold price drop : 5 दिन बाद सोना सस्ता, कीमतों में गिरावट से राहत
सेंसेक्स 559 अंक गिरकर 83,675 पर बंद हुआ था
शेयर बाजार में कल यानी 12 फरवरी को भी गिरावट रही थी। सेंसेक्स 558 अंक नीचे 83,675 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी में भी 147 अंक की गिरावट रही, ये 25,807 पर बंद हुआ।
आईटी, मीडिया और रियल्टी शेयरों में ज्यादा बिकवाली रही। निफ्टी IT इंडेक्स 5.51% नीचे बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 17 में गिरावट रही।
अन्य पढ़े: