తెలుగు | Epaper

Sensex : सेंसेक्स 1700 अंक गिरकर 71,900 पर आया

Surekha Bhosle
Surekha Bhosle
Sensex : सेंसेक्स 1700 अंक गिरकर 71,900 पर आया

सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट

1. सेंसेक्स का प्रदर्शन

  • आज सेंसेक्स में 1700 अंकों की गिरावट दर्ज की गई।
  • इंडेक्स 71,900 के स्तर पर बंद हुआ।

2. निफ्टी का हाल

  • निफ्टी भी आज 500 अंकों तक गिरा
  • वर्तमान में निफ्टी 22,300 पर कारोबार कर रहा है।

आज यानी 30 मार्च को सेंसेक्स (sensex) करीब 1,700 अंक (2.31%) की गिरावट के साथ 71,900 पर आ गया है। वहीं निफ्टी में भी करीब 500 अंक (2.18%) की गिरावट है, ये 22,300 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। आज बैंकिंग, रियल्टी और ऑटो शेयरों में ज्यादा बिकवाली है।

बाजार गिरने की 3 बड़ी वजहें…

  1. अमेरिका-इजराइल और ईरान युद्ध (Iran War) से सप्लाई चेन बिगड़ गई है।
  2. कच्चे तेल के दाम बढ़कर 116 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गए हैं।
  3. अमेरिका और एशियाई बाजारों में गिरावट का असर भारत पर।

एशियाई बाजार में भी गिरावट

  • जापान का निक्केई इंडेक्स 3.60% गिरकर 51,433 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
  • साउथ कोरिया का कोस्पी इंडेक्स 2.60% गिरकर 5,296 पर कारोबार कर रहा है।
  • हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 1% चढ़कर 24,713 पर कारोबार कर रहा है।
  • चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 3,922 पर फ्लैट कारोबार कर रहा है।

अमेरिकी बाजार में 27 मार्च को गिरावट रही

  • डाउ जोन्स 793 अंक (1.73%) गिरकर 45,166 के स्तर पर बंद हुआ।
  • टेक बेस्ड इंडेक्स नैस्डैक कंपोजिट 2.15% गिरकर 20,948 पर बंद हुआ।
  • S&P 500 इंडेक्स 108 अंक (1.67%) गिरकर 6,368 पर बंद हुआ।

अन्य पढ़े: National- रुपए की गिरावट पर लोकसभा में हंगामा, सरकार पर विपक्ष का हमला

क्रूड 2% बढ़कर 116 डॉलर प्रति बैरल पर आया

आज कच्चे तेल के दाम में 2% की तेजी है, ये बढ़कर 116 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है। 28 फरवरी को ईरान जंग शुरू होने से पहले कच्चे तेल के दाम 70 डॉलर प्रति बैरल के आस-पास थे।

शुक्रवार को बाजार में रही थी गिरावट

इससे पहले शुक्रवार यानी 27 मार्च को शेयर बाजार में गिरावट रही थी। सेंसेक्स 1690 अंक (2.25%) की गिरावट के साथ 73,583 पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी में भी 486 अंक (2.09%) की गिरावट रही थी, ये 22,820 पर बंद हुआ था।

अन्य पढ़े:

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870