ఐటీ స్టాక్స్‌లో ‘ఏఐ’ ప్రకంపనలు.. కుప్పకూలిన ఇన్ఫోసిస్, టీసీఎస్ షేర్లు మళ్లీ పెరిగిన బంగారం ధరలు, ఇవాళ రేట్లు చూసారా చిల్లర కష్టాలకు చెక్: ఏటీఎంల నుంచి ఇకపై రూ.10, రూ.20 నోట్లు! ఆధార్ యూజర్లకు గుడ్ న్యూస్ భారీగా పెరిగిన బంగారం ధరలు ఖాదీ మహోత్సవంలో రికార్డు సేల్స్ యూజర్లకు జియో శుభవార్త RBI మరోసారి వడ్డీ రేట్లు తగ్గించే ఛాన్స్ నష్టాల బాటలో దేశీయ స్టాక్ మార్కెట్లు చారిత్రాత్మక కార్ల రికార్డు బ్యాంక్ ఖాతాలు క్లోజ్! పెరిగిన గ్యాస్ సిలిండర్ ధరలు ఐటీ స్టాక్స్‌లో ‘ఏఐ’ ప్రకంపనలు.. కుప్పకూలిన ఇన్ఫోసిస్, టీసీఎస్ షేర్లు మళ్లీ పెరిగిన బంగారం ధరలు, ఇవాళ రేట్లు చూసారా చిల్లర కష్టాలకు చెక్: ఏటీఎంల నుంచి ఇకపై రూ.10, రూ.20 నోట్లు! ఆధార్ యూజర్లకు గుడ్ న్యూస్ భారీగా పెరిగిన బంగారం ధరలు ఖాదీ మహోత్సవంలో రికార్డు సేల్స్ యూజర్లకు జియో శుభవార్త RBI మరోసారి వడ్డీ రేట్లు తగ్గించే ఛాన్స్ నష్టాల బాటలో దేశీయ స్టాక్ మార్కెట్లు చారిత్రాత్మక కార్ల రికార్డు బ్యాంక్ ఖాతాలు క్లోజ్! పెరిగిన గ్యాస్ సిలిండర్ ధరలు

Latest News : सेंसेक्स 350 अंक टूटा, निफ्टी भी दबाव में

Author Icon By Surekha Bhosle
Updated: November 21, 2025 • 11:08 AM
వాట్సాప్‌లో ఫాలో అవండి

बाजार में शुरुआत से ही कमजोरी

शुक्रवार, 21 नवंबर को सेंसेक्स (sensex 350) अंक से ज्यादा गिरकर 85,250 पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 120 अंक की गिरावट है, ये 26,080 के स्तर पर है।

सेंसेक्स के 30 में से 23 शेयरों में गिरावट है। वहीं, निफ्टी (Nifty) के 50 में से 44 शेयर नीचे हैं। NSE के सभी सेक्टरों में गिरावट है। सबसे ज्यादा गिरावट मेटल, बैंकिंग और रियल्टी शेयरों में है

एशियाई बाजारों में 4% तक की गिरावट, अमेरिकी भी गिरा

विदेशी vs घरेलू निवेशक

20 नवंबर को विदेशी निवेशक (FIIs) ने ₹283.65 करोड़ के शेयर और घरेलू निवेशक (DIIs- हमारे देश के बड़े फंड) ने ₹824.46 करोड़ के शेयर खरीदे। इस महीने अब तक- FIIs ने ₹12,074.94 करोड़ के शेयर बेचे हैं। वहीं, DIIs ने ₹51,159.55 करोड़ के शेयर खरीदे।

कल बाजार 446 अंक चढ़कर बंद हुआ था

शेयर बाजार में गुरुवार, 20 नवंबर को तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स 446 अंक चढ़कर 85,633 पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 140 अंक का उछाल रहा, ये 26,192 पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के 30 में से 15 शेयरों में तेजी रही। बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व और रिलायंस के शेयर्स 2% से ज्यादा तेजी के साथ बंद हुए। एशियन पेंट्स और HCL टेक के शेयर्स में आज गिरावट रही।

अन्य पढ़ें: Jio 5G: जियो 5G यूजर्स के लिए Google Gemini Pro मुफ़्त

निफ्टी के 50 में से 34 शेयर्स चढ़कर बंद हुए। NSE के ऑटो, मेटल, प्राइवेट बैंक और FMCG सेक्टर में तेजी रही। IT आज फ्लैट बंद हुआ। मीडिया, फार्मा, बैंकिंग और रियल्टी शेयरों में गिरावट रही।

सेंसेक्स कितने अंकों पर बंद हुआ?

सेंसेक्स एक हजार 200 अंक बढ़कर 82 हजार 531 पर बंद हुआ बम्बई शेयर बाजार का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स एक हजार 200 अंक बढ़कर 82 हजार 531 पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 395 अंक उछलकर 25 हजार 62 पर आ गया।

कौन सा सबसे अच्छा निफ्टी है या BSE?

सेंसेक्स BSE का फ्लैगशिप इंडेक्स है, जो एक्सचेंज पर सबसे बड़ी और सबसे सक्रिय रूप से ट्रेड की जाने वाली कंपनियों में से 30 को ट्रैक करता है. निफ्टी 50 एनएसई का प्राथमिक इंडेक्स है, जो विभिन्न सेक्टरों में 50 प्रमुख कंपनियों का प्रतिनिधित्व करता है.

अन्य पढ़ें:

#BreakingNews #HindiNews #LatestNews #MarketUpdate #Nifty50 #Sensex #StockMarket

గమనిక: ఈ వెబ్ సైట్ లో ప్రచురించబడిన వార్తలు పాఠకుల సమాచార ప్రయోజనాల కోసం ఉద్దేశించి మాత్రమే ఇస్తున్నాం. మావంతుగా యధార్థమైన సమాచారాన్ని ఇచ్చేందుకు కృషి చేస్తాము.