తెలుగు | Epaper

Sensex : सेंसेक्स 1342 अंक टूटा, निफ्टी भी भारी दबाव में

Surekha Bhosle
Surekha Bhosle
Sensex : सेंसेक्स 1342 अंक टूटा, निफ्टी भी भारी दबाव में

भारतीय शेयर बाजार में आज तेज गिरावट देखने को मिली। दिनभर की ट्रेडिंग के बाद सेंसेक्स 1342 अंकों की गिरावट के साथ 76,864 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 395 अंक गिरकर नीचे आया। बाजार में खासतौर पर बैंकिंग और ऑटो सेक्टर के शेयरों में भारी बिकवाली देखने को मिली।

आज के कारोबारी सत्र में बाजार की शुरुआत सामान्य रही, लेकिन जैसे-जैसे दिन आगे बढ़ा निवेशकों ने मुनाफावसूली शुरू कर दी। इस वजह से बाजार में लगातार दबाव बना रहा और प्रमुख इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए।

  • सेंसेक्स: 1342 अंक गिरकर 76,864
  • निफ्टी: 395 अंक की गिरावट
  • कई बड़े शेयरों में 2% से 5% तक की गिरावट

अमेरिका-इजराइल और ईरान के कारण शेयर बाजार (stock market) में आज यानी 11 मार्च को गिरावट रही। सेंसेक्स 1342 अंक (1.72%) की गिरावट के साथ 76,864 के स्तर पर बंद हुआ।

वहीं निफ्टी में भी 395 अंक (1.63%) की गिरावट रही, ये 23,867 पर बंद हुआ। आज बैंकिंग, ऑटो और IT शेयर्स में ज्यादा गिरावट रही

  1. ईरान-इजराइल युद्ध से सप्लाई चेन बिगड़ने का डर।
  2. कच्चे तेल के दाम बढ़ने से भारत का इंपोर्ट बिल और महंगाई बढ़ेगी।

सोना 500 रुपए महंगा हुआ, चांदी 2000 रुपए गिरी

सोने के दाम में आज बढ़त है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 500 रुपए बढ़कर 1.61 लाख रुपए पर पहुंच गया है। वहीं एक किलो चांदी 2 हजार रुपए गिरकर 2.71 लाख रुपए पर आ गई है।

कच्चा तेल 88 डॉलर पर आया

ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आई हैं। ब्रेंट क्रूड करीब 0.25% गिरकर 88 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। वहीं अमेरिकी तेल (WTI) भी 83 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर आ गया है।

एशियाई बाजारों में तेजी

  • साउथ कोरिया का कोस्पी इंडेक्स 3.50% चढ़कर 5,724 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
  • जापान का निक्केई 1,351 अंक या 2.50% चढ़कर 55,599 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
  • हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 5 अंक या 0.015% चढ़कर 25,963 पर कारोबार कर रहा है।
  • चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 2 अंक या 0.053% ऊपर 4,125 परकारोबार कर रहा है।

अमेरिकी बाजार में 10 मार्च को गिरावट रही

  • डाउ जोन्स 34 अंक (0.07%) गिरकर 47,706 के स्तर पर बंद हुआ।
  • टेक बेस्ड इंडेक्स नैस्डैक कंपोजिट 0.005% बढ़कर 22,697 पर बंद हुआ।
  • S&P 500 इंडेक्स 14 अंक (0.21%) गिरकर 6,781 पर बंद हुआ।

अन्य पढ़े: Gas Supply : देश में गैस सप्लाई संकट, ऑनलाइन बुकिंग में दिक्कत

10 मार्च को FII ने ₹4,672 करोड़ के शेयर्स बेचे

  • एक दिन पहले विदेशी निवेशकों (FIIs) ने कैश सेगमेंट में ₹4,672 करोड़ के शेयर बेचे। घरेलू निवेशकों (DIIs) ने ₹6,333 करोड़ की नेट खरीदारी की।
  • मार्च महीने में विदेशी निवेशकों ने अब तक ₹32,849 करोड़ के शेयर्स बेचे। वहीं घरेलू निवेशकों ने इस दौरान ₹48,134 करोड़ की नेट खरीदारी की है।
  • फरवरी महीने में विदेशी निवेशकों ने ₹6,640 करोड़ के शेयर्स बेचे हैं। वहीं घरेलू निवेशकों ने इस दौरान ₹38,423 करोड़ की नेट खरीदारी की थी।

कल बाजार में रही थी तेजी इससे पहले कल यानी 10 मार्च को शेयर बाजार में तेजी रही थी। सेंसेक्स 640 अंक (0.82%) की तेजी के साथ 78,205 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी में भी करीब 233 अंक (0.97%) की तेजी रही, ये 24,262 पर बंद हुआ था।

अन्य पढ़े:

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870