తెలుగు | Epaper

Sensex-News : सेंसेक्स 559 अंक टूटा, निफ्टी 147 अंक फिसला

Surekha Bhosle
Surekha Bhosle
Sensex-News : सेंसेक्स 559 अंक टूटा, निफ्टी 147 अंक फिसला

शेयर बाजार में आज कमजोरी का माहौल देखने को मिला। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी दोनों लाल निशान में बंद हुए। आईटी और रियल्टी सेक्टर में भारी बिकवाली के कारण बाजार पर दबाव बना रहा।

559 अंकों की गिरावट

बीएसई सेंसेक्स 559 अंक गिरकर 83,675 के स्तर पर बंद हुआ। दिनभर बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिला, लेकिन अंतिम घंटों में बिकवाली तेज हो गई

निफ्टी भी फिसला

147 अंकों की गिरावट- एनएसई निफ्टी 147 अंक लुढ़ककर नीचे बंद हुआ। कई प्रमुख शेयरों में गिरावट ने इंडेक्स पर असर डाला।

निवेशकों की सतर्कता

ग्लोबल संकेतों की कमजोरी और मुनाफावसूली के चलते निवेशकों ने सतर्क रुख अपनाया, जिससे बाजार दबाव में रहा।

शेयर बाजार में आज यानी 12 फरवरी को गिरावट रही। (sensex) सेंसेक्स 558 अंक नीचे 83,675 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी में भी 147 अंक की गिरावट रही, ये 25,807 पर बंद हुआ।

आईटी, मीडिया और रियल्टी शेयरों में ज्यादा बिकवाली रही। निफ्टी IT इंडेक्स 5.51% नीचे बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 17 में गिरावट रही। वहीं (Nifty) निफ्टी-50 शेयरों में से 30 में बिकवाली रही।

अन्य पढ़े: Assam- असम में 2.43 लाख वोटरों के नाम हटे, आदिवासी इलाकों में गिरावट

ग्लोबल मार्केट में मिला-जुला कारोबार

  • दक्षिण कोरिया का कोस्पी इंडेक्स 3.13% ऊपर 5,522 पर बंद हुआ। वहीं जापान का निक्केई इंडेक्स 57,639 पर फ्लैट बंद हुआ।
  • हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 0.86% गिरकर 27,032 पर बंद हुआ। चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 4,134 पर फ्लैट बंद हुआ।।
  • 11 फरवरी को अमेरिका का डाउ जोंस 0.13% गिरकर 50,121 पर बंद हुआ। नैस्डैक 0.16% गिरकर 23,066 और S&P 500 6,941 पर फ्लैट बंद हुआ।

अन्य पढ़े:

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870