- सेंसेक्स: Sensex लगभग 350 अंकों की गिरावट के साथ 82,150 के स्तर पर कारोबार करता देखा गया।
- निफ्टी: 100 अंकों की गिरावट के साथ प्रमुख 50-शेयरों वाला निफ्टी भी कमजोर नजर आया।
हफ्ते के पहले कारोबारी दिन आज यानी सोमवार, 14 जुलाई को सेंसेक्स (Sensex) 350 अंक गिरकर 82,150 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी (Nifty) में भी 100 अंक की गिरावट है, ये 25,055 के स्तर पर है।
सेंसेक्स Sensex के 30 शेयरों में से 18 नीचे हैं। बजाज फाइनेंस, इंफोसिस और टेक महिंद्रा के शेयर्स 1.5% तक गिरे हैं। टाइटन, सनफार्मा और पावर ग्रिड में मामूली तेजी है।
निफ्टी के 50 शेयरों में से 30 गिरकर कारोबार कर रहे हैं। NSE के IT, मीडिया, फार्मा और FMCG शेयरों में 1% तक की गिरावट है। बैंकिंग और रियल्टी शेयर्स चढ़े हैं।
ग्लोबल मार्केट में मिलाजुला कारोबार
- एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई 0.25% नीचे 39,470 के स्तर पर और कोरिया का कोस्पी 0.094% चढ़कर 3,179 पर कारोबार कर रहे हैं।
- हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 0.043% चढ़कर 24,150 पर और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.43% ऊपर 3,525 पर बंद हुआ।
- 11 जुलाई को अमेरिका का डाउ जोन्स 0.63% नीचे 44,372 पर बंद हुआ। वहीं, नैस्डेक कंपोजिट 0.22% गिरकर 20,585 पर और S&P 500 0.33% नीचे 6,260 पर बंद हुए।
11 जुलाई को विदेशी निवेशकों ने ₹5,104 करोड़ के शेयर बेचे
- 11 जुलाई को विदेशी निवेशकों (FIIs) ने कैश सेगमेंट में 5,104.22 करोड़ रुपए के शेयर्स बेचे। वहीं, घरेलू निवेशकों (DIIs) ने 3,558.63 करोड़ रुपए की नेट खरीदारी की।
- जुलाई महीने में अब तक विदेशी निवेशकों ने 10,284.18 करोड़ रुपए के शेयर्स बेचे हैं। वहीं, घरेलू निवेशकों ने इस दौरान 12,402.98 करोड़ रुपए की नेट खरीदारी की है।
- जून महीने में विदेशी निवेशकों की नेट खरीदारी 7,488.98 करोड़ रुपए रही। वहीं, घरेलू निवेशकों ने भी महीनेभर में ₹72,673.91 करोड़ की नेट खरीदारी की थी।
स्मार्टवर्क्स के IPO में निवेश का आज आखिरी मौका
स्मार्टवर्क्स के IPO का आज आखिरी दिन है। पिछले कारोबारी दिन (शुक्रावर, 11 जुलाई) तक यह 1.2 गुना सब्सक्राइब हो चुका था। IPO की शुरुआत बेहतर रही। पहले दिन गुरुवार (10 जुलाई) को यह IPO 52.22% भर गया। कंपनी को एक करोड़ शेयरों की तुलना में 1,19,96,496 शेयरों के लिए बोलियां मिल चुकी हैं।
कंपनी इस IPO से करीब 583 करोड़ रुपए जुटाना चाहती है। इसका इस्तेमाल कारोबार को बढ़ाने और कर्ज कम करने के लिए करेगी। आज इश्यू का आखिरी दिन है। यह देश की सबसे बड़ी ‘मैनेज्ड कैंपस ऑपरेटर’ कंपनी है। एक करोड़ वर्ग फीट स्पेस मैनेज करती हैं। गूगल, ग्रो, मेक माइ ट्रिप, L&T, ब्रिजस्टोन और फिलिप ग्लोबल जैसी 700 कंपनियां क्लाइंट है।
शेयर मार्केट में लगातार गिरावट क्यों आ रही है?
शेयर बाज़ार में गिरावट तब होती है जब वैश्विक मुद्दों, वित्तीय अस्थिरता या निवेशकों की घबराहट के कारण शेयर की कीमतें अचानक गिर जाती हैं। यह आर्थिक संकटों, बड़ी घटनाओं या बाज़ार के बुलबुले के फूटने से शुरू हो सकता है।
क्या 2025 में भारतीय शेयर बाजार ठीक हो जाएगा?
बेंगलुरु, 28 मई (रायटर) – इक्विटी विश्लेषकों के एक रायटर सर्वेक्षण के अनुसार, भारत के शेयर बाजार के 2025 के अंत तक एक नई ऊंचाई पर पहुंचने और अगले साल और बढ़ने का अनुमान है , हालांकि अगले तीन महीनों में ऊंचे मूल्यांकन और संभावित सुधार के बारे में कुछ चिंताएं थीं।