Ajit Pawar : पंचतत्व में विलीन हुए अजित पवार

Read Time:  1 min
अजित पवार
अजित पवार
FONT SIZE
GET APP

राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार की बुधवार को एक विमान हादसे में दुखद मौत हो गई थी। आज उनके गृहनगर में उन्हें अंतिम विदाई देने के मौके पर जबरदस्त भीड़ उमड़ी थी।

Ajit Pawar: महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार (Ajit Pawar) का आज उनके गृह नगर बारामती में अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस मौके पर गृह मंत्री अमित शाह, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे समेत कई बड़ी हस्तियां मौजूद थीं। बता दें कि बुधवार को विमान हादसे में उनकी मौत हो गई थी। राज्य सरकार ने अजित पवार के निधन पर तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया है।

बारामती के काटेवाड़ी स्थित विद्या प्रतिष्ठान मैदान

बारामती के काटेवाड़ी स्थित विद्या प्रतिष्ठान मैदान में गुरुवार को महाराष्ट्र के पूर्व डिप्टी सीएम अजित पवार का अंतिम संस्कार हो गया। उनके दोनों बेटों पार्थ और जय पवार ने मुखाग्नि दी।

अजित पवार

अजित की पत्नी सुनेत्रा पवार ने पार्थिव शरीर पर गंगाजल अर्पित किया।

पत्नी सुनेत्रा पवार (Sunetra Pawar) ने पति के पार्थिव शरीर पर गंगाजल चढ़ाकर अंतिम विदाई दी। इस मौके पर चाचा शरद पवार और उनकी बेटी सुप्रिया सुले, गृह मंत्री अमित शाह भी मौजू रहे।

अंतिम संस्कार में महाराष्ट्र के अलावा दूसरे राज्यों से भी लोग पहुंचे। बारामती में देर रात से लोगों का पहुंचना शुरू हो गया था। सुबह के वक्त कई इलाकों में जाम की स्थिति बन गई।

अन्य पढ़े: National- रिकॉर्ड टूटा, भारतीय मुद्रा 92 के पार, आम आदमी पर बढ़ा बोझ

समर्थक बाइक, ट्रैक्टर-ट्रॉली और बस से पहुंचे। अंतिम यात्रा में एक से दो किमी तक तक लोग ही लोग नजर आ रहे थे।

पवार का चार्टर्ड प्लेन बुधवार सुबह बारामती एयरपोर्ट के पास सुबह 8.45 बजे क्रैश हुआ था। वे 66 साल के थे। बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान प्लेन क्रैश हुआ था।

हादसे में पवार के सुरक्षाकर्मी, दो पायलट और एक महिला क्रू समेत 5 लोगों की मौत हुई। पवार 5 फरवरी को पुणे में होने वाले जिला परिषद चुनावों के लिए 4 रैलियों को संबोधित करने वाले थे। पवार के निधन पर महाराष्ट्र में 3 दिन का राजकीय शोक रखा गया है।

अन्य पढ़े:

Surekha Bhosle

लेखक परिचय

Surekha Bhosle

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।