Stock Market : शेयर बाजार में हल्की तेजी, निवेशकों में सतर्कता

Read Time:  1 min
शेयर बाजार
शेयर बाजार
FONT SIZE
GET APP

भारतीय शेयर बाजार में आज सीमित दायरे में कारोबार देखने को मिला। प्रमुख सूचकांक मामूली बढ़त और स्थिरता के साथ ट्रेड कर रहे हैं।

सेंसेक्स 100 अंक चढ़ा

82,600 के स्तर पर कारोबार- बीएसई (BSE) का सेंसेक्स करीब 100 अंकों की तेजी के साथ 82,600 के स्तर पर पहुंच गया। शुरुआती कारोबार में चुनिंदा ब्लूचिप शेयरों में खरीदारी देखने को मिली, जिससे इंडेक्स को सहारा मिला।

बड़ी कंपनियों में हल्की खरीदारी

बैंकिंग, ऑटो और एफएमसीजी शेयरों में सीमित खरीदारी का असर (sensex) सेंसेक्स पर दिखाई दिया। हालांकि बढ़त बहुत मजबूत नहीं है, जिससे बाजार में सतर्क रुख नजर आ रहा है।

सेंसेक्स आज यानी शुक्रवार 20 फरवरी को 100 अंक चढ़कर 82,600 के करीब कारोबार कर रहा है। निफ्टी भी लगभग फ्लैट है। ये 25,430 के स्तर पर है। आज के कारोबार में आईटी शेयरों में बिकवाली है। वहीं सरकारी बैंकों के शेयरों में खरीदारी है

  • एशियाई मार्केट में मिला-जुला कारोबार
  • जापान का निक्केई इंडेक्स 1.30% गिरकर 56,730 पर आ गया है।
  • दक्षिण कोरिया का कोस्पी 1.62% चढ़कर 5,769 पर कोरोबार कर रहा है।
  • हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 0.61% अंक गिरकर 26,544 पर है।
  • चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 1.26% ऊपर 4,082 पर है।

अमेरिकी बाजार में 19 फरवरी को गिरावट

  • डाउ जोन्स 267 अंक (0.54%) गिरकर 49,395 पर बंद हुआ।
  • टेक बेस्ड इंडेक्स नैस्डैक कंपोजिट 0.31% गिरकर 22,682 पर बंद हुआ।
  • S&P 500 इंडेक्स 19 अंक (0.28%) गिरकर 6,861 पर बंद हुआ।

विदेशी निवेशकों ने 1,154 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे

  • विदेशी निवेशकों (FII) ने 19 फरवरी को 880 करोड़ रुपए के शेयर बेचे। घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने 596 करोड़ रुपए के शेयर बेचे।
  • इस महीने यानी फरवरी में अब तक FIIs ने 1,076 करोड़ रुपए के शेयर बेचे हैं। इस दौरान DIIs ने 11,474 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे।
  • जनवरी 2026 में FIIs ने कुल ₹41,435 करोड़ के शेयर्स बेचे थे। इस दौरान DIIs ने ₹69,220 करोड़ के शेयर खरीदे थे।

क्लीनमैक्स एनवायरो एनर्जी का IPO 23 फरवरी से ओपन होगा

रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी क्लीन मैक्स एनवायरो एनर्जी सॉल्यूशंस अपना इनिशियल पब्लिक ऑफर (IPO) 23 फरवरी को खुलेगा। निवेशक 25 फरवरी तक इसमें बोली लगा सकेंगे।

अन्य पढ़े: India weather update : देश में बदला मौसम, उत्तर में गर्मी बढ़ी, दक्षिण में बारिश

कंपनी इस IPO के जरिए 3,100 रुपए जुटाना चाहती है। कंपनी इस इश्यू के जरिए फ्रेश शेयर और ऑफर फॉर सेल (OFS) दोनों लेकर आ रही है।

कल सेंसेक्स 1236 अंक गिरकर बंद हुआ था

शेयर बाजार में कल यानी 19 फरवरी को गिरावट है। सेंसेक्स 1236 अंक (1.48%) की गिरावट के साथ 82,498 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 365 अंक (1.41%) की गिरावट रही, ये 25,454 के स्तर पर बंद हुा। ऑटो, रियल्टी और बैंकिंग शेयर्स ज्यादा टूटे हैं।

अन्य पढ़े:

Surekha Bhosle

लेखक परिचय

Surekha Bhosle

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।