Railway- NCR में नई रफ्तार, नमो भारत आरआरटीएस कॉरिडोर से जुड़ेंगे 8 बड़े शहर

Read Time:  1 min
नमो भारत
नमो भारत
FONT SIZE
GET APP

नई दिल्ली,। एनसीआर में चार बड़े नमो भारत आरआरटीएस कॉरिडोर (Namo Bharat RRTS Corridor) तैयार किए जा रहे हैं, जो क्षेत्र के आठ प्रमुख शहरों को आपस में जोड़ेंगे। इनमें दिल्ली, गुरुग्राम, पानीपत, करनाल, गाजियाबाद, नोएडा, ग्रेटर नोएडा (Greator Noida) और मेरठ शामिल हैं। इन शहरों के अलावा आसपास के कई कस्बों और गांवों को भी इस परियोजना से सीधा लाभ मिलेगा। इन कॉरिडोरों के शुरू होने से जहां कनेक्टिविटी (Connetivity) बेहतर होगी, वहीं समय और ऊर्जा की बचत के साथ-साथ रेजिडेंशियल, कमर्शियल और इंडस्ट्रियल विकास को भी बढ़ावा मिलेगा।

दिल्ली–मेरठ कॉरिडोर: एक घंटे से कम में सफर

दिल्ली के सराय काले खां से मेरठ के मोदीपुरम तक नमो भारत रैपिड रेल और मेरठ मेट्रो का उद्घाटन प्रधानमंत्री द्वारा किया जाना है। 82 किलोमीटर लंबे इस कॉरिडोर पर नमो भारत ट्रेन 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेगी। इससे दिल्ली से मेरठ का सफर एक घंटे से भी कम समय में पूरा होगा।

82 किमी में से 55 किमी हिस्सा पहले ही चालू हो चुका है, जबकि शेष भाग उद्घाटन के बाद शुरू होगा। सराय काले खां, मोदीपुरम, शताब्दीनगर और बेगमपुल जैसे स्टेशन आने वाले समय में बड़े रिहायशी और व्यावसायिक हब के रूप में उभरेंगे।

गुरुग्राम–ग्रेटर नोएडा कॉरिडोर: दिल्ली के जाम से राहत

गुरुग्राम से ग्रेटर नोएडा को सीधे जोड़ने वाला करीब 60–61 किलोमीटर लंबा कॉरिडोर काफी खास माना जा रहा है। इसकी मैक्सिमम स्पीड 180 किमी प्रति घंटा और ऑपरेशनल स्पीड 100–120 किमी प्रति घंटा होगी। इससे गुरुग्राम से नोएडा का सफर लगभग 38 मिनट और फरीदाबाद तक का सफर करीब 22 मिनट में पूरा हो सकेगा। इस रूट पर 6 से 8 स्टेशन प्रस्तावित हैं। हरियाणा सरकार ने मई 2025 में इसे इन-प्रिंसिपल अप्रूवल दिया था और दिसंबर 2025 में डीपीआर को अंतिम रूप दिया गया। यह कॉरिडोर गुरुग्राम के इफको चौक से शुरू होकर नोएडा सेक्टर 142-168 होते हुए ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर तक जाएगा।

प्रदूषण में कमी की उम्मीद

दिल्ली-पानीपत-करनाल और दिल्ली-बावल नमो भारत आरआरटीएस कॉरिडोर आने वाले समय में एनसीआर को प्रदूषण से राहत देने में अहम भूमिका निभा सकते हैं। अनुमान है कि इन परियोजनाओं के बाद दिल्ली की सड़कों पर करीब 2 लाख वाहनों की कमी आ सकती है।

अन्य पढ़े: AI: इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026

गाजियाबाद–जेवर एयरपोर्ट कॉरिडोर: एयर कनेक्टिविटी को बूस्ट

गाजियाबाद से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर) तक प्रस्तावित 72.44 किलोमीटर लंबा कॉरिडोर भविष्य में बेहद उपयोगी साबित होगा। इस रूट पर कुल 22 स्टेशन होंगे, जिनमें 11 रैपिड रेल और 11 मेट्रो स्टेशन शामिल हैं। एयरपोर्ट परिसर के अंदर 1.1 किमी हिस्सा भूमिगत होगा। फिल्म सिटी से एयरपोर्ट तक 14.2 किमी लंबा एलआरटी प्रोजेक्ट भी शामिल रहेगा। सूरजपुर बड़ा जंक्शन बनेगा, जहां से गुरुग्राम, फरीदाबाद और नोएडा के प्रस्तावित कॉरिडोर जुड़ेंगे। इस कनेक्टिविटी के जरिए यात्री आईजीआई इंटरनेशनल एयरपोर्ट से सीधे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक आसानी से सफर कर सकेंगे।

Read More :

Anuj Kumar

लेखक परिचय

Anuj Kumar

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।