ఐటీ స్టాక్స్‌లో ‘ఏఐ’ ప్రకంపనలు.. కుప్పకూలిన ఇన్ఫోసిస్, టీసీఎస్ షేర్లు మళ్లీ పెరిగిన బంగారం ధరలు, ఇవాళ రేట్లు చూసారా చిల్లర కష్టాలకు చెక్: ఏటీఎంల నుంచి ఇకపై రూ.10, రూ.20 నోట్లు! ఆధార్ యూజర్లకు గుడ్ న్యూస్ భారీగా పెరిగిన బంగారం ధరలు ఖాదీ మహోత్సవంలో రికార్డు సేల్స్ యూజర్లకు జియో శుభవార్త RBI మరోసారి వడ్డీ రేట్లు తగ్గించే ఛాన్స్ నష్టాల బాటలో దేశీయ స్టాక్ మార్కెట్లు చారిత్రాత్మక కార్ల రికార్డు బ్యాంక్ ఖాతాలు క్లోజ్! పెరిగిన గ్యాస్ సిలిండర్ ధరలు ఐటీ స్టాక్స్‌లో ‘ఏఐ’ ప్రకంపనలు.. కుప్పకూలిన ఇన్ఫోసిస్, టీసీఎస్ షేర్లు మళ్లీ పెరిగిన బంగారం ధరలు, ఇవాళ రేట్లు చూసారా చిల్లర కష్టాలకు చెక్: ఏటీఎంల నుంచి ఇకపై రూ.10, రూ.20 నోట్లు! ఆధార్ యూజర్లకు గుడ్ న్యూస్ భారీగా పెరిగిన బంగారం ధరలు ఖాదీ మహోత్సవంలో రికార్డు సేల్స్ యూజర్లకు జియో శుభవార్త RBI మరోసారి వడ్డీ రేట్లు తగ్గించే ఛాన్స్ నష్టాల బాటలో దేశీయ స్టాక్ మార్కెట్లు చారిత్రాత్మక కార్ల రికార్డు బ్యాంక్ ఖాతాలు క్లోజ్! పెరిగిన గ్యాస్ సిలిండర్ ధరలు

Stock Market : शेयर बाजार में मजबूती, सेंसेक्स 75,000 के पार

Author Icon By Surekha Bhosle
Updated: March 20, 2026 • 10:39 AM
వాట్సాప్‌లో ఫాలో అవండి

भारतीय शेयर बाजार में आज जबरदस्त तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स 800 अंक चढ़कर 75,000 के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जो निवेशकों के लिए एक सकारात्मक संकेत माना जा रहा है।

तेजी के प्रमुख कारण

कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट

अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल (Crude Oil) की कीमत घटकर 106 डॉलर प्रति बैरल पर आ गई है।

इसका असर

  1. पश्चिम एशिया में जारी जंग के बीच तेल की कीमतों में आई कमी से ग्लोबल मार्केट (Global Market) को राहत मिली है। ब्रेंट क्रूड अब 107 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया है।
  2. भारतीय शेयर बाजार में जून 2024 के बाद की सबसे बड़ी गिरावट देखने के एक दिन बाद ‘वैल्यू बाइंग’ यानी निचले स्तरों पर खरीदारी देखी जा रही है।

अब ग्लोबल मार्केट, क्रूड ऑयल और रुपए का हाल जानें…

1. एशियाई बाजार में गिरावट

2. अमेरिकी बाजार में 19 मार्च को गिरावट रही

3. क्रूड की कीमतें 2% गिरकर 107 डॉलर प्रति बैरल पर आया

अमेरिका और इजराइल की ईरान के साथ जारी जंग के बीच आज कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट है। हालांकि अभी भी ये 100 डॉलर प्रति बैरल के पार कारोबार कर रहा है। ब्रेट क्रूड आज 2% गिरकर 107 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया है।

फारस की खाड़ी से होने वाली सप्लाई रुकने की वजह से ग्लोबल बेंचमार्क ब्रेंट के दाम कल 6% से ज्यादा बढ़कर 115 डॉलर प्रति बैरल के पार निकल गए थे। वहीं इंडियन बास्केट की कीमतें 146 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई है।

अन्य पढ़े: Middile East War- ईरान पर इजरायल का बड़ा हमला, राजधानी तेहरान में कई धमाके

4. रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर 93.24 पर पहुंचा

खाड़ी देशों में जारी ईरान की जंग से आज शुक्रवार को बाजार खुलते ही रुपया डॉलर के मुकाबले अब तक के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया। रुपया डॉलर के मुकाबले 93.24 के स्तर पर ट्रेड कर रहा है। इससे पहले पिछले कारोबारी सत्र में यह 92.63 पर बंद हुआ था। 19 मार्च को छुट्टी होने के कारण करेंसी मार्केट बंद था।

शेयर बाजार में कल 22 महीने की सबसे बड़ी गिरावट रही थी

शेयर बाजार में कल 19 मार्च को 22 महीने की सबसे बड़ी गिरावट रही थी। सेंसेक्स 2497 अंक (3.26%) गिरकर 74,207 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी में भी 776 अंक (3.26%) की गिरावट रही, यह 23,002 पर आ गया। इससे पहले 4 जून 2024 को सेंसेक्स 5.74% गिरा था।

अन्य पढ़े:

#BreakingNews #HindiNews #LatestNews #StockMarketRally #Sensex75000 #IndianEconomy

గమనిక: ఈ వెబ్ సైట్ లో ప్రచురించబడిన వార్తలు పాఠకుల సమాచార ప్రయోజనాల కోసం ఉద్దేశించి మాత్రమే ఇస్తున్నాం. మావంతుగా యధార్థమైన సమాచారాన్ని ఇచ్చేందుకు కృషి చేస్తాము.