తెలుగు | Epaper

Sensex : शेयर बाजार में तेजी का रुख, सेंसेक्स 83,800 के पार

Surekha Bhosle
Surekha Bhosle
Sensex : शेयर बाजार में तेजी का रुख, सेंसेक्स 83,800 के पार

शुरुआती कारोबार में मजबूती

घरेलू शेयर बाजार ने आज सकारात्मक शुरुआत की। सेंसेक्स 100 अंक की बढ़त के साथ 83,800 के स्तर पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी 30 अंक चढ़कर मजबूती के साथ कारोबार करता दिखा।

बैंकिंग और ऑटो शेयरों ने संभाला बाजार

चुनिंदा सेक्टर्स में खरीदारी- बाजार में बैंकिंग, ऑटो और (FMCG) शेयरों में खरीदारी देखने को मिली, जिससे प्रमुख सूचकांकों को सपोर्ट मिला। HDFC Bank, ICICI Bank और Maruti जैसे शेयरों में हल्की तेजी दर्ज की गई।

शेयर बाजार में आज यानी 4 फरवरी को फ्लैट कारोबार है। सेंसेक्स 100 अंक चढ़कर 83,800 के लेवल पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में 30 अंक की तेजी है, ये 25,750 के स्तर पर ट्रेड कर रहा है।

रियल्टी, मेटल और (IT) शेयर में बिकवाली है। वहीं ऑटो शेयर में बढ़त है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 24 में बढ़त है। निफ्टी 50 शेयरों में से 43 शेयरों चढ़कर कारोबार कर रहे हैं

वहीं कल सेंसेक्स में 2500 अंकों की तेजी रही। निफ्टी भी 639 अंक चढ़कर बंद हुआ। ट्रम्प ने भारत पर टैरिफ को 50% से घटाकर 18% कर दिया है, जिस वजह से बाजार चढ़ा।

मार्केट में मिला जुला कारोबार

  • जापान का निक्केई इंडेक्स 0.60% गिरकर 54,391 पर और दक्षिण कोरिया का कोस्पी इंडेक्स 0.41% ऊपर 5,309 पर कारोबार कर रहा है।
  • हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग 0.68% चढ़कर 26,653 पर और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.076% ऊपर 4,070 पर ट्रेड कर रहा है।
  • 3 फरवरी को अमेरिका का डाउ जोंस 0.34% नीचे 49,407 पर बंद हुआ। नैस्डैक 1.43% और S&P 500 0.84% गिरकर बंद हुआ।

अन्य पढ़े: Gold Price Today : सोना फिर महंगा, आज के रेट देखे? खरीदें या इंतजार करें!

विदेशी निवेशकों ने 3 फरवरी को 5,426 करोड़ के शेयर खरीदे

  • विदेशी निवेशकों (FII) ने 3 फरवरी को ₹5,426 करोड़ के शेयर खरीदे। वहीं, घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने ₹345 करोड़ की खरीदारी की थी।
  • दिसंबर 2025 में FIIs ने कुल ₹34,350 करोड़ के शेयर्स बेचे थे। इस दौरान बाजार को संभाल रहे DIIs ने ₹79,620 करोड़ के शेयर खरीदे थे।

कल बाजार में तेजी रही

सेंसेक्स में 2073 अंक (2.54%) बढ़कर 83,739 पर बंद हुआ। निफ्टी में 639 अंक (2.55%) की तेजी रही, ये 25,728 पर बंद हुआ। निफ्टी रियल्टी इंडेक्स 4.79% चढ़कर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 28 में बढ़त रही। वहीं निफ्टी 50 शेयरों में से 46 शेयरों चढ़कर बंद हुए।

अन्य पढ़े:

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870