తెలుగు | Epaper

Latest News : सेंसेक्स और निफ्टी फ्लैट लेवल पर

Surekha Bhosle
Surekha Bhosle
Latest News : सेंसेक्स और निफ्टी फ्लैट लेवल पर

आज शेयर बाजार में कारोबार की शुरुआत सपाट रुख के साथ हुई। (BSE Sensex) बीएसई सेंसेक्स करीब 84,650 अंक के स्तर पर कारोबार करता नजर आया, जबकि एनएसई निफ्टी 25,850 अंक के आसपास बना हुआ है। निवेशक फिलहाल बड़े ट्रिगर्स का इंतजार करते दिखे।

सेक्टोरल प्रदर्शन: ऑटो और IT शेयरों में मजबूती

ऑटो शेयरों में खरीदारी- ऑटो सेक्टर के शेयरों में आज अच्छी खरीदारी देखने को मिली।
मांग में सुधार और आगामी फेस्टिव सीजन की उम्मीदों के चलते ऑटो कंपनियों के शेयर हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं।

शेयर बाजार में आज यानी 17 दिसंबर को फ्लैट कारोबार हो रहा है। सेंसेक्स 84,650 पर और निफ्टी 25,850 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। आज ऑटो, (IT) और एनर्जी शेयर्स में बढ़त है। वहीं फाइनेंस और बैंकिंग शेयर्स दबाव में कारोबार कर रहे हैं

ग्लोबल मार्केट में बढ़त

  • एशियाई बाजारों में कोरिया का कोस्पी 0.81% ऊपर 4,031 पर और जापान का निक्केई इंडेक्स 0.19% ऊपर 49,477 पर कारोबार कर रहा है।
  • हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 0.22% ऊपर 25,291 पर और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.17% ऊपर 3,831 पर कारोबार कर रहा है।
  • 16 दिसंबर को अमेरिका का डाउ जोन्स 0.62% नीचे 48,114 पर बंद हुआ। वहीं, नैस्डेक कंपोजिट 0.23% ऊपर और S&P 500 0.24% गिरकर बंद हुआ।

अन्य पढ़ें: Breaking News: IndiGo: इंडिगो संकट में टाटा की रणनीति

KSH इंटरनेशनल का IPO आज से ओपन

KSH इंटरनेशनल लिमिटेड का IPO कल यानी 16 दिसंबर से ओपन हो गया है। इसमें 18 दिसंबर तक निवेश कर सकेंगे। कंपनी इस इश्यू के जरिए 710 करोड़ रुपए जुटाना चाहती है। IPO में 420 करोड़ रुपए के फ्रैश शेयर जारी किए जाएंगे। वहीं प्रमोटर्स 290 करोड़ रुपए के शेयर (ऑफर-फॉर-सेल) बेचेंगे।

16 दिसंबर को FII ने ₹2,060 करोड़ के शेयर्स बेचे

  • 16 दिसंबर को FII ने 2,060 करोड़ रुपए के शेयर बेचे हैं। वहीं DII ने 770 करोड़ रुपए के शेयर्स खरीदे हैं।
  • दिसंबर में 16 तारीख तक FIIs ने कुल ₹23,455 करोड़ के शेयर्स बेचे। इस दौरान बाजार को संभाल रहे DIIs ने ₹42,839 करोड़ के शेयर खरीदे हैं।
  • नवंबर महीने में FIIs ने कुल ₹17,500.31 करोड़ के शेयर बेचे। जबकि, DIIs ने ₹77,083.78 करोड़ की खरीदारी की। यानी, बाजार को घरेलू निवेशकों का सपोर्ट है।

कल बाजार में रही थी गिरावट

इससे पहले कल यानी 17 दिसंबर को शेयर बाजार में गिरावट रही थी। सेंसेक्स 534 अंक गिरकर 84,680 पर बंद हुआ था। निफ्टी में भी 167 अंक की गिरावट रही, ये 25,860 के स्तर पर आ गया था।

सेंसेक्स और निफ्टी में क्या अंतर है?

सेंसेक्स और निफ्टी शेयर बाजार के सूचकांक हैं। सेंसेक्स, ‘स्टॉक एक्सचेंज सेंसिटिव इंडेक्स’ का संक्षिप्त रूप है, जो बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का शेयर बाजार सूचकांक है। दूसरी ओर, निफ्टी, जिसका अर्थ है ‘नेशनल स्टॉक एक्सचेंज फिफ्टी’, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का सूचकांक है।

अन्य पढ़ें:

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870