Sensex : सेंसेक्स 102 अंक टूटकर 84,961 के स्तर पर बंद

Read Time:  1 min
सेंसेक्स
सेंसेक्स
FONT SIZE
GET APP

भारतीय शेयर बाजार में आज कमजोरी देखने को मिली। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 102 अंकों की गिरावट के साथ 84,961 पर बंद हुआ। निवेशकों में सतर्कता और चुनिंदा सेक्टर्स में बिकवाली का असर बाजार पर साफ नजर आया।

निफ्टी में भी दबाव

37 अंक लुढ़ककर लाल निशान में बंद- नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का (Nifty) निफ्टी भी आज गिरावट से नहीं बच सका। कारो

शेयर बाजार में आज यानी 7 जनवरी को गिरावट रही। (sensex) सेंसेक्स करीब 102 अंक की गिरावट के साथ 84,961 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 37 अंक की गिरावट रही, ये 26,140 के स्तर पर बंद हुआ। ऑटो, बैंकिंग और FMCG शेयर्स में गिरावट रही।

एशियाई बाजारों में

  • एशियाई बाजारों में कोरिया का कोस्पी 0.57% ऊपर 4,551 पर और जापान का निक्केई इंडेक्स 1.06% नीचे 51,961 पर बंद हुआ।
  • हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 0.94% नीचे 26,458 पर और चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.052% बढ़कर 4,085 पर बंद हुआ।
  • 6 जनवरी को अमेरिका का डाउ जोन्स 0.99% बढ़कर 49,462 पर बंद हुआ। वहीं, नैस्डेक कंपोजिट में 0.65% की गिरावट और S&P 500 में 0.62% की तेजी रही

ये भी पढ़ें: Mumbai- साउथ की अदाकारा साई पल्लवी बॉलीवुड में धमाकेदार एंट्री को तैयार

6 जनवरी को DII ने ₹1,528 करोड़ के शेयर्स खरीदे

  • 6 जनवरी को FII ने 142 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे थे। वहीं DII ने 1,528 करोड़ रुपए के शेयर्स खरीदे थे।
  • दिसंबर 2025 में FIIs ने कुल ₹34,349.62 करोड़ के शेयर्स बेचे। इस दौरान बाजार को संभाल रहे DIIs ने ₹79,619.91 करोड़ के शेयर खरीदे।
  • नवंबर महीने में FIIs ने कुल ₹17,500.31 करोड़ के शेयर बेचे। जबकि, DIIs ने ₹77,083.78 करोड़ की खरीदारी की। यानी, बाजार को घरेलू निवेशकों का सपोर्ट है।

कल बाजार में रही थी गिरावट

इससे पहले कल यानी 6 जनवरी को शेयर बाजार में गिरावट रही थी। सेंसेक्स 376 अंक गिरकर 85,063 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी में भी 71 अंक की गिरावट रही, ये 26,178 पर बंद हुआ था।

सेंसेक्स के अंक कैसे निर्धारित किए जाते हैं?

गणना कैसे की जाती है? सेंसेक्स की गणना सूचकांक में शीर्ष 30 शेयरों के समापन मूल्यों के योग को उनके संबंधित भारांक से गुणा करके की जाती है। भारांक प्रत्येक शेयर के मुक्त-फ्लोट बाजार पूंजीकरण पर आधारित होते हैं, इस मान को आधार बाजार पूंजीकरण से विभाजित करके, सूचकांक के आधार मूल्य से गुणा किया जाता है।

ये भी पढ़ें:

Surekha Bhosle

लेखक परिचय

Surekha Bhosle

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।