शेयर बाजार में आज कमजोरी देखने को मिली। बीएसई सेंसेक्स 250 अंकों की गिरावट के साथ 83,628 के स्तर पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में बाजार सीमित दायरे में रहा, लेकिन अंतिम सत्र में बिकवाली के दबाव ने बाजार को नीचे खींच लिया।
निफ्टी भी गिरावट के साथ बंद
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी (Nifty) 58 अंक टूटकर बंद हुआ। प्रमुख इंडेक्स में कमजोरी का असर मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों पर भी देखने को मिला, जिससे बाजार की धारणा नकारात्मक बनी रही।
शेयर बाजार में आज यानी 14 जनवरी को गिरावट रही। सेंसेक्स (Sensex) 250 अंक गिरकर 83,628 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी में भी 58 अंक की गिरावट रही। ये 25,732 पर बंद हुआ।
सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 20 में गिरावट और 10 में तेजी रही। फार्मा, रियल्टी, ऑटो और FMCG शेयर में बिकवाली देखने को मिली। वहीं मेटल, IT और बैंकिंग शेयर्स में बढ़त रही।
ग्लोबल मार्केट में तेजी
- एशियाई बाजारों में कोरिया का कोस्पी 1.47% ऊपर 4,692 पर और जापान का निक्केई इंडेक्स 3.10% ऊपर 53,549 पर बंद हुआ।
- हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 0.90% ऊपर 26,848 पर और चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.64% नीचे 4,138 पर बंद हुआ।
- 12 जनवरी को अमेरिका का डाउ जोन्स 0.17% चढ़कर 49,590 पर बंद हुआ। वहीं, नैस्डेक कंपोजिट 0.26% चढ़ा। S&P 500 में 0.16% की तेजी रही।
भारत कोकिंग कोल का आईपीओ का आखिरी दिन
मेनलाइन सेगमेंट में ‘भारत कोकिंग कोल’ (BCCL) का आईपीओ में अप्लाई करने का आज आखिविदेशी निवेशकों ने ₹3,638 करोड़ के शेयर बेचे
- 12 जनवरी को विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने ₹3,638 करोड़ के शेयर बेचे।
- इस दौरान घरेलू संस्थागत निवेशकों (DIIs) ने ₹5,839 करोड़ के शेयर खरीदे।
- दिसंबर 2025 में FIIs ने कुल ₹34,350 करोड़ के शेयर्स बेचे। इस दौरान बाजार को संभाल रहे DIIs ने ₹79,620 करोड़ के शेयर खरीदे।
अन्य पढ़े: IRAN- ईरान में खामेनेई विरोधी बगावत में पहली फांसी, 26 वर्षीय युवक को मौत की सजा
देश का पहला SM REIT लाएगा अपना तीसरा IPO
भारत के पहले रजिस्टर्ड स्मॉल एंड मीडियम रियल एस्टेट इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट (SM REIT) ‘प्रोपशेयर इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट’ ने अपनी तीसरे इन्वेस्टमेंट स्कीम के लिए ड्राफ्ट पेपर फाइल किए हैं। इस नई स्कीम का नाम ‘प्रोपशेयर सेलेस्टिया’ रखा गया है।
कंपनी इस IPO के जरिए करीब 244.65 करोड़ रुपए जुटाने की योजना बना रही है। सेबी के पास जमा किए गए दस्तावेजों के मुताबिक, यह पब्लिक इश्यू पूरी तरह से ‘फ्रेश इश्यू’ होगा।
कल बाजार में तेजी रही
शेयर बाजार 12 जनवरी को बढ़त रही। सेंसेक्स 302 अंक चढ़कर 83,878 पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 107 अंक की बढ़त रही, यह 25,790 पर बंद हुआ।
सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 25 में बढ़त रही। आज एनर्जी, मेटल और बैंकिंग शेयर्स चढ़े हैं। वहीं रियल्टी, ऑटो, मीडिया और फार्मा शेयर्स में गिरावट रही।री दिन है। कंपनी ने इसका प्राइस बैंड ₹21 से ₹23 प्रति शेयर तय किया है। निवेशक कम से कम 600 शेयरों के एक लॉट के लिए बोली लगा सकते हैं, जिसके लिए ऊपरी स्तर पर ₹13,800 निवेश करने होंगे।
सेंसेक्स कितने अंक पर बंद हुआ?
दोनों सूचकांकों ने दिन की शुरुआत घाटे के साथ की और सत्र के दौरान दबाव में रहे। सेंसेक्स 780 अंक गिरकर 84 हजार 181 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 264 अंक गिरकर 25 हजार आठ सौ 77 पर आ गया।
अन्य पढ़े: