Sensex : सेंसेक्स में 200 अंकों की गिरावट

Read Time:  1 min
सेंसेक्स
सेंसेक्स
FONT SIZE
GET APP

घरेलू शेयर बाजार में आज कमजोरी देखने को मिली। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 200 अंक टूटकर कारोबार करता नजर आया, जिससे निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई।

निफ्टी 50 अंक लुढ़ककर 25,750 के स्तर पर

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी गिरावट के साथ 50 अंक नीचे 25,750 के आसपास ट्रेड करता दिखा। बाजार में चौतरफा बिकवाली का दबाव बना रहा।

शेयर बाजार में आज यानी 13 जनवरी को गिरावट है। (sensex) सेंसेक्स 200 अंक से ज्यादा गिरकर 83,700 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी करीब 50 अंक की गिरावट है। ये 25,700 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 25 में गिरावट और 5 में तेजी है। ऑटो और (IT) शेयर में बिकवाली देखने को मिल रही है। निफ्टी के मीडिया सेक्टर में 1.12% की तेजी है।

अन्य पढ़े: Delhi- एमपीएटीजीएम सफल, राजनाथ बोले- आत्मनिर्भर भारत की बड़ी छलांग

मार्केट में तेजी

  • एशियाई बाजारों में कोरिया का कोस्पी 0.80% ऊपर 4,661 पर और जापान का निक्केई इंडेक्स 3.08% ऊपर 53,540 पर ट्रेड कर रहा है।
  • हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 0.94% ऊपर 26,858 पर और चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.035% नीचे 4,163 पर कारोबार कर रहा है।
  • 12 जनवरी को अमेरिका का डाउ जोन्स 0.17% चढ़कर 49,590 पर बंद हुआ। वहीं, नैस्डेक कंपोजिट 0.26% चढ़ा। S&P 500 में 0.16% की तेजी रही।

भारत कोकिंग कोल का आईपीओ का आखिरी दिन

मेनलाइन सेगमेंट में ‘भारत कोकिंग कोल’ (BCCL) का आईपीओ में अप्लाई करने का आज आखिरी दिन है। कंपनी ने इसका प्राइस बैंड ₹21 से ₹23 प्रति शेयर तय किया है। निवेशक कम से कम 600 शेयरों के एक लॉट के लिए बोली लगा सकते हैं, जिसके लिए ऊपरी स्तर पर ₹13,800 निवेश करने होंगे।

अन्य पढ़े:

Surekha Bhosle

लेखक परिचय

Surekha Bhosle

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।