తెలుగు | Epaper

Sensex : सेंसेक्स 546 अंक उछलकर 85,221 पर हुआ बंद

Surekha Bhosle
Surekha Bhosle
Sensex : सेंसेक्स 546 अंक उछलकर 85,221 पर हुआ बंद

घरेलू शेयर बाजार में आज जबरदस्त तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स (sensex ) 546 अंकों की मजबूती के साथ 85,221 के स्तर पर बंद हुआ, जिससे निवेशकों में उत्साह का माहौल बना रहा।

निफ्टी में भी मजबूती

191 अंकों की बढ़त के साथ निफ्टी मजबूत

निफ्टी ने भी बाजार की तेजी का पूरा साथ दिया और 191 अंकों की बढ़त के साथ बंद हुआ। व्यापक बाजार में सकारात्मक रुझान देखने को मिला।

साल के आखिरी दिन यानी आज, 31 दिसंबर को शेयर बाजार में तेजी रही। सेंसेक्स 546 अंक चढ़कर 85,221 पर बंद हुआ। निफ्टी में 191 अंक की तेजी रही, ये 26,130 पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के 30 में से 25 शेयरों में तेजी रही। निफ्टी (Nifty) के 50 शेयरों में से 44 चढ़कर बंद हुए। आज बैंकिंग, मेटल, एनर्जी और FMCG शेयर्स में ज्यादा बढ़त रही।

ग्लोबल मार्केट में मिलाजुला कारोबार

  • एशियाई बाजारों में कोरिया का कोस्पी और जापान का निक्केई बंद है। कल कोस्पी 0.15% नीचे 4,214 पर और जापान का निक्केई इंडेक्स 0.37% नीचे 50,339 पर बंद हुआ था।
  • हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 0.87% नीचे 25,630 पर और चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.09% चढ़कर 3,968 पर पर बंद हुआ।
  • 30 दिसंबर को अमेरिका का डाउ जोन्स 0.20% गिरकर 48,367 पर बंद हुआ था। वहीं, नैस्डेक कंपोजिट में 0.24% और S&P 500 में 0.14% की गिरावट रही।

अन्य पढ़े: Deoghar News : नए साल पर देवघर में आस्था का महासंगम

घरेलू निवेशकों ने ₹6,160 करोड़ के शेयर्स खरीदे

  • 29 दिसंबर को विदेशी निवेशकों (FIIs) ने 3,844.02 करोड़ के शेयर बेचे और घरेलू निवेशकों (DIIs) ने 6,159.81 करोड़ रुपए के शेयर्स खरीदे।
  • दिसंबर में 30 तारीख तक FIIs ने कुल ₹30,752.24 करोड़ के शेयर्स बेचे। इस दौरान बाजार को संभाल रहे DIIs ने ₹72,860.27 करोड़ के शेयर खरीदे हैं।
  • नवंबर महीने में FIIs ने कुल ₹17,500.31 करोड़ के शेयर बेचे। जबकि, DIIs ने ₹77,083.78 करोड़ की खरीदारी की। यानी, बाजार को घरेलू निवेशकों का सपोर्ट है।

अन्य पढ़े:

Stock market : सेंसेक्स 200 अंक चढ़कर 84,870 के स्तर पर

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870