ఐటీ స్టాక్స్‌లో ‘ఏఐ’ ప్రకంపనలు.. కుప్పకూలిన ఇన్ఫోసిస్, టీసీఎస్ షేర్లు మళ్లీ పెరిగిన బంగారం ధరలు, ఇవాళ రేట్లు చూసారా చిల్లర కష్టాలకు చెక్: ఏటీఎంల నుంచి ఇకపై రూ.10, రూ.20 నోట్లు! ఆధార్ యూజర్లకు గుడ్ న్యూస్ భారీగా పెరిగిన బంగారం ధరలు ఖాదీ మహోత్సవంలో రికార్డు సేల్స్ యూజర్లకు జియో శుభవార్త RBI మరోసారి వడ్డీ రేట్లు తగ్గించే ఛాన్స్ నష్టాల బాటలో దేశీయ స్టాక్ మార్కెట్లు చారిత్రాత్మక కార్ల రికార్డు బ్యాంక్ ఖాతాలు క్లోజ్! పెరిగిన గ్యాస్ సిలిండర్ ధరలు ఐటీ స్టాక్స్‌లో ‘ఏఐ’ ప్రకంపనలు.. కుప్పకూలిన ఇన్ఫోసిస్, టీసీఎస్ షేర్లు మళ్లీ పెరిగిన బంగారం ధరలు, ఇవాళ రేట్లు చూసారా చిల్లర కష్టాలకు చెక్: ఏటీఎంల నుంచి ఇకపై రూ.10, రూ.20 నోట్లు! ఆధార్ యూజర్లకు గుడ్ న్యూస్ భారీగా పెరిగిన బంగారం ధరలు ఖాదీ మహోత్సవంలో రికార్డు సేల్స్ యూజర్లకు జియో శుభవార్త RBI మరోసారి వడ్డీ రేట్లు తగ్గించే ఛాన్స్ నష్టాల బాటలో దేశీయ స్టాక్ మార్కెట్లు చారిత్రాత్మక కార్ల రికార్డు బ్యాంక్ ఖాతాలు క్లోజ్! పెరిగిన గ్యాస్ సిలిండర్ ధరలు

Stock Market : शेयर बाजार में मजबूती का रुख

Author Icon By Surekha Bhosle
Updated: December 24, 2025 • 11:03 AM
వాట్సాప్‌లో ఫాలో అవండి

सेंसेक्स और निफ्टी में सीमित लेकिन स्थिर बढ़त

भारतीय शेयर बाजार में आज सकारात्मक शुरुआत देखने को मिली। शुरुआती कारोबार में (sensex) सेंसेक्स करीब 100 अंकों की तेजी के साथ 85,600 के स्तर पर ट्रेड करता नजर आया। वहीं निफ्टी भी मजबूती दिखाते हुए 26,200 के पार पहुंच गया।

मीडिया, मेटल और रियल्टी शेयरों में खरीदारी

बाजार की तेजी में मीडिया, मेटल और रियल्टी सेक्टर का अहम योगदान रहा। इन सेक्टर्स के ज्यादातर शेयरों में अच्छी खरीदारी देखने को मिली, जिससे संबंधित इंडेक्स हरे निशान में बने रहे।

हफ्ते को तीसरे कारोबारी दिन आज यानी बुधवार, 24 दिसंबर को सेंसेक्स 100 अंक ऊपर 85,650 पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में 40 अंक की तेजी है, ये 26,220 के स्तर पर है

सेंसेक्स के 30 में से 21 शेयरों में तेजी है। निफ्टी के 50 में से 34 शेयर्स चढ़ें हैं। NSE के मीडिया, मेटल और रियल्टी इंडेक्स ऊपर हैं। (IT) में गिरावट है।

ग्लोबल मार्केट में तेजी

अन्य पढ़े: Ray Dalio: भारत पर अरबपति का बड़ा दांव

गुजरात किडनी के IPO में निवेश का आखिरी दिन

गुजरात किडनी एंड सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल के IPO का आज आखिरी दिन है। इस इश्यू के जरिए कंपनी 2,20,00,000 नए शेयर बेचकर 250.80 करोड़ रुपए जुटाएगी।

कंपनी के शेयर्स 30 दिसंबर को इसके शेयर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर लिस्ट होंगे। कंपनी ने इस IPO का प्राइस बैंड 108 से 114 रुपए के बीच तय किया गया है।

रिटेल निवेशक मिनिमम ₹14,592 से निवेश कर सकते हैं

इस इश्यू के लिए रिटेल निवेशक मिनिमम एक लॉट यानी 128 शेयर्स के लिए अप्लाई कर सकते हैं। यदि आप IPO के अपर प्राइज बैंड ₹114 के हिसाब से 1 लॉट के लिए अप्लाय करते हैं, तो आपको 14,592 रुपए लगाने होंगे।

वहीं रिटेल इनवेस्टर्स IPO के मैक्सिमम 13 लॉट यानी 1,664 शेयर्स के लिए बोली लगा सकते हैं। इसके लिए उन्हें मैक्सिमम 1,89,696 रुपए का निवेश करना होगा।

क्या शेयर बाजार में 90% लोगों का पैसा डूब जाता है?

एक लोकप्रिय अनुमान के अनुसार, शेयर बाजार (Share Bazar) में 90% लोग अपना पैसा गंवा देते हैं। इनमें नए और अनुभवी निवेशक भी शामिल हैं।

अन्य पढ़े:

#BreakingNews #HindiNews #LatestNews #StockMarket #Sensex #MarketUpdate

గమనిక: ఈ వెబ్ సైట్ లో ప్రచురించబడిన వార్తలు పాఠకుల సమాచార ప్రయోజనాల కోసం ఉద్దేశించి మాత్రమే ఇస్తున్నాం. మావంతుగా యధార్థమైన సమాచారాన్ని ఇచ్చేందుకు కృషి చేస్తాము.