मुंबई । बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी (Sunil Shetty) के बेटे अहान शेट्टी इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘बॉर्डर 2’ को लेकर चर्चा में हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर उनकी तुलना ‘सैयारा’ फेम अभिनेता अहान पांडे से की जा रही है। इस तुलना पर अब अहान शेट्टी ने खुलकर अपनी बात रखी है।
तुलना पर अहान शेट्टी की दो टूक
अहान शेट्टी ने साफ कहा कि उनके और अहान पांडे (Ahan Pandey) के बीच किसी तरह की कोई प्रतिस्पर्धा नहीं है। उन्होंने कहा कि वह अहान पांडे के संघर्ष और मेहनत का सम्मान करते हैं और दोनों के करियर एक-दूसरे से अलग हैं।
सोशल मीडिया की भूमिका पर उठाए सवाल
एक इंटरव्यू में अहान शेट्टी ने कहा कि आज के दौर में सोशल मीडिया पर 2–3 सेकंड की क्लिप्स के आधार पर राय बना ली जाती है और उसी के अनुसार लोगों की प्रतिक्रियाएं आने लगती हैं। उन्होंने कहा कि उनकी पीढ़ी के कलाकारों को अक्सर एक-दूसरे के खिलाफ खड़ा कर दिया जाता है।
‘मैं अहान पांडे को निजी तौर पर जानता हूं’
अहान ने स्वीकार किया कि उन्हें पता है कि सोशल मीडिया (Social Media) पर उनकी तुलना अहान पांडे से हो रही है, लेकिन वह उन्हें व्यक्तिगत रूप से जानते हैं और यह भी समझते हैं कि उन्होंने अपनी फिल्मों और किरदारों के लिए कितनी मेहनत की है।
‘इंडस्ट्री एक है, लेकिन सोशल मीडिया ने बांटा’
अहान शेट्टी ने कहा कि पूरी फिल्म इंडस्ट्री एक है, लेकिन सोशल मीडिया ने कलाकारों को बांटने का काम किया है। इसी वजह से कलाकारों के बीच पहले जैसी आपसी सपोर्ट की भावना अब कम देखने को मिलती है।
नेपोटिज्म और करियर की शुरुआती चुनौतियां
अपने करियर की शुरुआत और नेपोटिज्म डिबेट पर बात करते हुए अहान ने बताया कि उन्होंने 2021 में फिल्म ‘तड़प’ से डेब्यू किया था, जिसमें तारा सुतारिया उनके साथ नजर आई थीं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं हो पाई, जिसके बाद उन्हें नेपोटिज्म को लेकर आलोचनाओं का सामना करना पड़ा।
‘फोकस और मेहनत ही आगे का रास्ता’
अहान शेट्टी ने माना कि यह सफर आसान नहीं रहा, लेकिन उन्होंने हमेशा इस सच्चाई को स्वीकार किया कि उनके पिता एक अभिनेता हैं। उन्होंने कहा कि सबसे जरूरी है अपने लक्ष्य पर ध्यान बनाए रखना और आसपास के शोर को खुद पर हावी न होने देना।
हर प्रोजेक्ट में 200 प्रतिशत देने का दावा
अहान ने कहा कि वह हर फिल्म में अपने डायरेक्टर और प्रोड्यूसर को 200 प्रतिशत देने की कोशिश करते हैं और आगे भी इसी सोच के साथ काम करते रहेंगे।
Read More :