తెలుగు | Epaper

Latest News : अमिताभ बच्चन की फिल्म के अभिनेता की हत्या

Surekha Bhosle
Surekha Bhosle
Latest News : अमिताभ बच्चन की फिल्म के अभिनेता की हत्या

कल देर रात, मुंबई में एक अभिनेता की बेरहमी से हत्या की गई। यह अभिनेता हाल ही में अमिताभ बच्चन की फिल्म (Amitabh Bachchan) में काम कर चुका था। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में खलबली मच गई। पुलिस मौके पर पहुंची और प्रारंभिक जांच में यह पाया गया कि हमलावरों ने अत्यंत हिंसक रूप से वार किया है

बीते 3 साल पहले रिलीज हुई फिल्म झुंड में अमिताभ बच्चन के साथ काम करने वाले (Priyanshu) एक्टर प्रियांशु क्षत्रिय की नागपुर में हत्या हो गई। प्रियांशु ने फिल्म में अहम किरदार निभाया था। बताया जा रहा है कि आपसी रंजिश के चलते आरोपी ने प्रियांशु की वायरल से गला रेतकर बेरहमी से हत्या कर दी। मामला नागपुर के जरीपटका थाना क्षेत्र के नारा इलाके का बताया जा रहा है।

पुलिस द्वारा प्राप्त जानकारी के मुताबिक बुधवार देर रात करीब डेढ बजे प्रियांशु क्षत्रिय को वायर से बंधी हुई अवस्था में घायल पाया गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद जरीपटका पुलिस मौके पर पहुंची और उसे मेयो अस्पताल में भर्ती कराया।

लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस जांच में सामने आया है कि प्रियांशु उर्फ बाबू छेत्री पर पहले भी  कुछ अन्य आपराधिक मामले दर्ज थे।  उसकी बहन शिल्पा छेत्री  की शिकायत के आधार पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर ध्रुव शाहू नामक आरोपी को गिरफ्तार किया है। शुरुआती जांच में हत्या के पीछे का  कारण आपसी रंजिश बताया जा रहा है।  पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

अमिताभ बच्चन के साथ किया था काम

बता दें कि प्रियांशु उर्फ बाबू क्षत्रिय ने अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म झुंड में काम किया था। ये फिल्म भी काफी  खास थी जिसमें झुग्गियों में रहने वाले बच्चों और अपराध से उनके परिचय पर बात करती है। फिल्म की कहानी थी अमिताभ बच्चन एक फुटबॉल कोच रहते हैं जो रिटायर हो चुके हैं।

अन्य पढ़ें:  ईशा गुप्ता : 13 साल के फिल्मी सफर ने दी अनमोल सीख

एक दिन झु्ग्गियों में जाते हैं और बच्चों को फुटबॉल खेलने के लिए प्रेरित करते हैं। इसके लिए उन्हें शुरू में जेब से 500 रुपये देने पड़ते हैं। लेकिन इसके बाद कहानी आगे बढ़ती है और झुग्गियों के इन कबाड़ी बच्चों की जिंदगी बदलने लगती है। धीरे-धीरे अपराध की दुनिया में सरावोर ये बच्चे फुटबॉल से प्यार करने लगते हैं। 

प्रियांशु ने किया था दमदार रोल

वहीं इस फिल्म में प्रियंशु ने भी कमाल का किरदार निभाया था। बाबू नाम के इस किरदार में प्रियांशु काफी जमे थे और अपने डायलॉग्स से लोगों का दिल जीता था। लेकिन नागपुर की गलियों में प्रियंशु की एक असल जिंदगी थी जिसमें वे नफरतों का शिकार हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है और जल्द ही इस पूरे मामले का खुलासा हो जाएगा।

झुंड फिल्म सच्ची कहानी पर आधारित है?

यह फिल्म विजय बारसे के जीवन पर आधारित है , जो एक सेवानिवृत्त खेल शिक्षक थे और जिन्होंने स्लम सॉकर नामक एक गैर सरकारी संगठन की स्थापना की थी।

अन्य पढ़ें:

Oscars 2026 Winners List यहां देखें

Oscars 2026 Winners List यहां देखें

Vikram on Duty वेब सीरीज रिव्यू कैसा है?

Vikram on Duty वेब सीरीज रिव्यू कैसा है?

पुष्पा 2 से उस्ताद तक, DSP विवाद चर्चा में

पुष्पा 2 से उस्ताद तक, DSP विवाद चर्चा में

Entertainment- ‘वन बैटल आफ्टर अनदर’ ने ऑस्कर में मचाई धूम, 16 नॉमिनेशन हासिल

Entertainment- ‘वन बैटल आफ्टर अनदर’ ने ऑस्कर में मचाई धूम, 16 नॉमिनेशन हासिल

अजित को महिंद्रा की BE6 SUV गिफ्ट

अजित को महिंद्रा की BE6 SUV गिफ्ट

‘नाटू नाटू’ कोरियोग्राफर प्रेम रक्षित को वैश्विक सराहना

‘नाटू नाटू’ कोरियोग्राफर प्रेम रक्षित को वैश्विक सराहना

66 की उम्र में नीना गुप्ता प्रेग्नेंट? एक्ट्रेस ने दी सफाई

66 की उम्र में नीना गुप्ता प्रेग्नेंट? एक्ट्रेस ने दी सफाई

महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा का बड़ा बयान

महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा का बड़ा बयान

8 साल सहा, अब नहीं सहूंगी- रश्मिका मंदाना की सख्त चेतावनी

8 साल सहा, अब नहीं सहूंगी- रश्मिका मंदाना की सख्त चेतावनी

Entertainment- पति से अलग रह रही हूं, पर रिश्ते में कोई दरार नहीं- दिव्या अग्रवाल

Entertainment- पति से अलग रह रही हूं, पर रिश्ते में कोई दरार नहीं- दिव्या अग्रवाल

Mumbai- अभिनेताओं को किरदार के लिए तैयारी का समय मिलना चाहिए- सुप्रिया पाठक

Mumbai- अभिनेताओं को किरदार के लिए तैयारी का समय मिलना चाहिए- सुप्रिया पाठक

कुंभ मेले की वायरल गर्ल मोनालिसा ने की शादी

कुंभ मेले की वायरल गर्ल मोनालिसा ने की शादी

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870