తెలుగు | Epaper

Bollywood : कैंसर की बात पता चलने पर दीपिका और शोएब दोनों खूब रोए

digital
digital
Bollywood : कैंसर की बात पता चलने पर दीपिका और शोएब दोनों खूब रोए

लिवर के ट्यूमर की सर्जरी करवाने के बाद घर वापस आईं दीपिका

दीपिका कक्कड़ कुछ दिनों पहले ही लिवर के ट्यूमर की सर्जरी करवाने के बाद घर वापस आई हैं। घर आने के बाद अब दीपिका ने अपना पहला व्लॉग शेयर किया है। दीपिका ने बताया कि सबसे पहले शोएब को उनके लिवर में कैंसर की बात पता चली थी और दोनों अस्पताल में ही रोने लगे थे। इसके अलावा उन्होंने बताया कि ट्रीटमेंट के दौरान शोएब ने उनका ध्यान कैसे रखा।

दीपिका बोलीं, बेटे का दूध छुड़ाना मुश्किल

कहा, ‘सबसे मुश्किल था रुहान को एक ही रात में दूध छुड़ाना। मेरे पास ऑप्शन ही नहीं था, मुझे ऐसा करना ही था और मैं बहुत रोई उस रात में क्योंकि दूध छुड़वाना ही था। रुहान 2 साल का हो गया, लेकिन इस तरह से दूध छुड़ाना पड़ेगा ये सोचा नहीं था। बहुत दवाई खानी थी और कई ट्रीटमेंट होने थे तो ऐसे में बच्चे को दूध नहीं पिला सकते थे।’

रिपोर्ट देखकर हम दोनों खूब रोए : दीपिका

दीपिका ने आगे बताया कि कैसे शोएब को सबसे पहले पता चला था दीपिका के स्टेज 2 कैंसर के बारे में। एक्ट्रेस ने कहा, ‘मैंने शोएब से पूछा कि आपको पता है क्या आया है रिपोर्ट में। वह बस मुझे देखते रहे और कहा कि उसमें थोड़ी गड़बड़ है। फिर मैंने देखा तो थोड़ी नहीं बहुत गड़बड़ थी। हम वहां बैठकर रोने लगे। शोएब भी रो दिए, उनके गले लगाकर मैं भी रोने लगी।’

शोएब को लेकर क्या बोलीं

दीपिका ने आगे शोएब की तारीफ कर रहा, ‘वह हमेशा मेरे साथ रहे और उन्होंने वैसे मेरा ध्यान रखा जैसे पैरेंट्स अपने बच्चों की करते हैं। मैं अपने पीईटी स्कैन को लेकर डरी हुई थी, लेकिन शोएब ने पैर पकड़े और दुआ की। वह हमेशा समय पर मुझे दवाई देते थे। जब मैं देखती वह सो रहे हैं और छिपके से खुद वॉशरूम जाती तो वह उठ जाते और पूछते क्या हुआ। वह समय पर मुझे खाना खिलाते और मेरी हर चीज की डिटेल रखते।’

दीपिका

दीपिका ने यह भी बताया कि सबसे मुश्किल समय ट्रीटमेंट का अब खत्म हो गया है और ट्यूमर को हटा दिया है बॉडी से, लेकिन अभी जर्नी पूरी नहीं हुई है और आगे भी रस्ता काफी लंबा है। आखिर में दीपिका ने फिर सभी डॉक्टर्स को धन्यवाद कहा और बताया कि उनके घर के स्टाफ ने भी एक दिन की छुट्टी नहीं ली और उनकी सास ने भी बेटे रुहान का पूरा ध्यान रखा।

ऋषभ शेट्टी बनेंगे हनुमान, ‘जय हनुमान’ फिल्म शुरू

ऋषभ शेट्टी बनेंगे हनुमान, ‘जय हनुमान’ फिल्म शुरू

विश्वक सेन की ‘कल्ट’ टीज़र रिलीज, हिंसक सीन से चर्चा तेज

विश्वक सेन की ‘कल्ट’ टीज़र रिलीज, हिंसक सीन से चर्चा तेज

Mumbai- अच्छे कैदियों को दूसरा मौका मिलना चाहिए- राजपाल यादव

Mumbai- अच्छे कैदियों को दूसरा मौका मिलना चाहिए- राजपाल यादव

Mumbai-सलीम खान की तबीयत पर चिंतित सुभाष घई, बोले- जल्दी ठीक हों

Mumbai-सलीम खान की तबीयत पर चिंतित सुभाष घई, बोले- जल्दी ठीक हों

प्रियंका ने उतारा मंगलसूत्र, निक ने किया फ्लॉन्ट

प्रियंका ने उतारा मंगलसूत्र, निक ने किया फ्लॉन्ट

ग्लोबल पॉप आइकन और कई ग्रैमी अवॉर्ड विनर शकीरा

ग्लोबल पॉप आइकन और कई ग्रैमी अवॉर्ड विनर शकीरा

Mumbai- 19 साल बाद भारत में शकीरा की वापसी, मुंबई-दिल्ली में गूंजेगी आवाज, होगा लाइव शो

Mumbai- 19 साल बाद भारत में शकीरा की वापसी, मुंबई-दिल्ली में गूंजेगी आवाज, होगा लाइव शो

Mumbai-बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह को फिरौती कॉल, 10 करोड़ की मांग से हड़कंप

Mumbai-बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह को फिरौती कॉल, 10 करोड़ की मांग से हड़कंप

इंदौर में पहुंचे अभिनेता अजय देवगन

इंदौर में पहुंचे अभिनेता अजय देवगन

Entertainment- रियलिटी प्लेटफॉर्म पर उभरी महीप कपूर की पर्सनैलिटी

Entertainment- रियलिटी प्लेटफॉर्म पर उभरी महीप कपूर की पर्सनैलिटी

हैदराबाद में अनिरुद्ध कॉन्सर्ट, टिकटों के लिए होड़!

हैदराबाद में अनिरुद्ध कॉन्सर्ट, टिकटों के लिए होड़!

लोका चैप्टर 2 अपडेट कल्याणी की वापसी, शूटिंग कब से?

लोका चैप्टर 2 अपडेट कल्याणी की वापसी, शूटिंग कब से?

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870