తెలుగు | Epaper

Bollywood पुराने और आज के सिनेमा के फर्क पर खुलकर बात की काजोल ने

Anuj Kumar
Anuj Kumar
Bollywood पुराने और आज के सिनेमा के फर्क पर खुलकर बात की काजोल ने

मुंबई । बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल (Actress Kajol) ने अपनी पुरानी फिल्मों और आज के दौर के सिनेमा के फर्क पर खुलकर बात की। अभिनेत्री ने कहा कि पहले के समय में फिल्मों का असर लोगों पर कहीं ज्यादा होता था क्योंकि थिएटर ही एकमात्र जगह थी जहां लोग अपने पसंदीदा सितारों को देख सकते थे। उन्होंने कहा, “उस वक्त टीवी या मोबाइल पर फिल्में आसानी से नहीं मिलती थीं। इसलिए लोग फिल्मों को बहुत खास मानते थे और उनकी यादें भी लंबे समय तक बनी रहती थीं।”

पहले समय में सिर्फ सिनेमा हॉल ही एकमात्र तरीका था

आज के समय में फिल्मों की याददाश्त पहले जैसी क्यों नहीं रह गई – इस सवाल पर काजोल ने कहा: “मुझे लगता है कि आज भी कुछ फिल्में बहुत अच्छी और याद रखने लायक होती हैं, लेकिन शायद उनकी संख्या कम है। मैं ये नहीं कहूंगी कि आज ऐसी कोई फिल्म ही नहीं है।’’ उन्होंने आगे समझाया, “पहले समय में सिर्फ सिनेमा हॉल ही एकमात्र तरीका था अपने पसंदीदा सितारों को देखने का। अगर किसी को शाहरुख खान (Sarukha khan) को देखना होता था, तो उसे थिएटर जाना पड़ता था। अगर कोई अजय देवगन का फैन होता था, तो वह भी उन्हें देखने थिएटर ही जाता था।”

काजोल जल्द ही कायोज ईरानी की फिल्म ‘सरजमीन’ में नजर आने वाली हैं

काजोल ने कहा कि उस दौर में न सोशल मीडिया था, न ओटीटी। उन्होंने कहा, “जब किसी चीज को देखने या अनुभव करने का सिर्फ एक ही तरीका होता है, तो वही अनुभव सबसे गहरी याद बन जाता है। लेकिन जब किसी चीज को देखने के 15 अलग-अलग तरीके होते हैं, तो शायद वह उतनी गहराई से आपके दिल में नहीं बसती।” वर्कफ्रंट की बात करें तो काजोल जल्द ही कायोज ईरानी की फिल्म ‘सरजमीन’ में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म से सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान अपना बॉलीवुड डेब्यू करेंगे।

फिल्म 25 जुलाई को जियो सिनेमा पर रिलीज होगी।

पृथ्वीराज सुकुमारन भी इसमें अहम भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म 25 जुलाई को जियो सिनेमा (Jio Cinema) पर रिलीज होगी। इसके अलावा काजोल ‘महारागिनी – क्वीन ऑफ क्वीन’ नाम की फिल्म में भी दिखेंगी, जिसका निर्देशन चरण तेज उप्पलपति करेंगे। इस फिल्म से उप्पलपति भी बॉलीवुड में अपने निर्देशन की पारी शुरू करेंगे। बता दें कि काजोल को ‘बाजीगर’, ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’, ‘गुप्त’, ‘इश्क’, ‘दुश्मन’ और ‘कुछ कुछ होता है’ जैसी सुपरहिट फिल्मों के लिए जानी जाती हैं।

क्या काजोल ने कभी किस किया है?

अभिनेत्री काजोल ने अपने 30 साल के करियर में कभी किसिंग सीन नहीं किया है, लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि वह एक वेब सीरीज में काम करने जा रही हैं, जिसमें उन्हें अपने सह-कलाकार के साथ अंतरंग दृश्य करने होंगे।

काजोल इंडियन है या बंगाली?

काजोल आधी मराठी और आधी बंगाली हैं। उनका जन्म अभिनेत्री तनुजा और फिल्म निर्देशक एवं निर्माता शोमू मुखर्जी के घर हुआ था। उनकी छोटी बहन तनिषा मुखर्जी भी एक अभिनेत्री हैं। उनके चचेरे भाई-बहन रानी मुखर्जी, शरबानी मुखर्जी और मोहनीश बहल भी बॉलीवुड अभिनेता हैं।

Read more : Bengaluru : ऑटो से सफर करना होगा महंगा, नए रेट ने बढ़ाई चिंता

बेल्लमकोंडा श्रीनिवास की सगाई, कौन हैं काव्या रेड्डी?

बेल्लमकोंडा श्रीनिवास की सगाई, कौन हैं काव्या रेड्डी?

‘धुरंधर 2’ टिकटों की धूम, ₹2400 तक पहुंची कीमत

‘धुरंधर 2’ टिकटों की धूम, ₹2400 तक पहुंची कीमत

जयकृष्ण घट्टामनेनी की प्रथम चलचित्र तीसरा चरण पूरा

जयकृष्ण घट्टामनेनी की प्रथम चलचित्र तीसरा चरण पूरा

शर्वानंद भोगी चलचित्र में गंगा रूप प्रथम चित्र जारी

शर्वानंद भोगी चलचित्र में गंगा रूप प्रथम चित्र जारी

देवी श्री प्रसाद नायक बनकर एलम्मा चलचित्र में अवसर

देवी श्री प्रसाद नायक बनकर एलम्मा चलचित्र में अवसर

बेल्लमकोंडा श्रीनिवास विवाह की तैयारी सगाई शीघ्र

बेल्लमकोंडा श्रीनिवास विवाह की तैयारी सगाई शीघ्र

Entertainment- स्कूल के दिनों से जुड़ी है श्रद्धा और वरुण की दिलचस्प कहानी

Entertainment- स्कूल के दिनों से जुड़ी है श्रद्धा और वरुण की दिलचस्प कहानी

मंच पर कुर्सी से गिरते बच गए नाग चैतन्य, दर्शक हैरान

मंच पर कुर्सी से गिरते बच गए नाग चैतन्य, दर्शक हैरान

Entertainment- बॉलीवुड को अक्सर गलत तरीके से पेश किया जाता है- सुनील शेट्टी

Entertainment- बॉलीवुड को अक्सर गलत तरीके से पेश किया जाता है- सुनील शेट्टी

फिर लौट रही कंचना, नए रूप में मचाएगी धमाल

फिर लौट रही कंचना, नए रूप में मचाएगी धमाल

ईरान और अमेरिका संघर्ष के बीच दुबई में फंसी

ईरान और अमेरिका संघर्ष के बीच दुबई में फंसी

‘सलार 2’ चौंकाएगी, निर्माता का बड़ा बयान

‘सलार 2’ चौंकाएगी, निर्माता का बड़ा बयान

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870