Mumbai-बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह को फिरौती कॉल, 10 करोड़ की मांग से हड़कंप

Read Time:  1 min
Ranveer Singh
Ranveer Singh
FONT SIZE
GET APP

मुंबई,। बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह (Ranveer Singh) को हाल ही में बिश्नोई गैंग से मिली धमकी और रंगदारी के मामले में पुलिस को जांच में आए दिन नई-नई जानकारी मिल रही है। जानकारी के मुताबिक लॉरेंस बिश्नोई गैंग (Bishnoi Gang) से जुड़े हैरी बॉक्सर (Harry Boxer) ने व्हाट्सएप पर वॉयस नोट भेजकर रणवीर सिंह से 10 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी थी। यह धमकी रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग की घटना के ठीक बाद भेजी गई थी।

वॉयस नोट की जांच में बड़ा खुलासा

मुंबई क्राइम ब्रांच की शुरुआती जांच में पुष्टि हुई है कि वॉयस नोट में हैरी बॉक्सर की आवाज है। यह मैसेज अमेरिकी नंबर से भेजा गया था, जिसके लिए पुलिस अमेरिकी एजेंसियों से संपर्क कर रही है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक जांच में पता चला कि वॉयस नोट वीपीएन का इस्तेमाल करके विदेश से भेजा गया था।

बढ़ाई गई सुरक्षा, मैनेजर से पूछताछ

धमकी के बाद रणवीर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। क्राइम ब्रांच रणवीर के मैनेजर का भी बयान दर्ज कर चुकी है और मामले की गहराई से जांच कर रही है। पुलिस ने अभी तक इस मामले में कोई एफआईआर दर्ज नहीं की है, लेकिन जांच शुरू कर दी गई है और अन्य सबूत जुटाए जा रहे हैं। रणवीर सिंह ने मैसेज मिलते ही तुरंत मुंबई पुलिस को सूचना दी थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए उनके घर के बाहर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और अतिरिक्त पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।

अन्य पढ़े: रावी जल रोका तो पाकिस्तान संकट में? भारत का बड़ा कदम

फायरिंग कनेक्शन की जांच

रिपोर्ट के मुताबिक यह घटना रोहित शेट्टी के जूहू स्थित घर पर हुई फायरिंग से जुड़ी मानी जा रही है, जहां कुछ दिन पहले गोलीबारी हुई थी। बिश्नोई गैंग पहले भी कई बॉलीवुड हस्तियों को धमकियां भेज चुका है। हैरी बॉक्सर, जो बॉक्सर से गैंगस्टर बना, गैंग का सक्रिय सदस्य बताया जाता है और माना जा रहा है कि वह विदेश में छिपा हुआ है। जांच एजेंसियां इस पूरे मामले को संगठित आपराधिक साजिश के तौर पर देख रही हैं और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की तैयारी में जुटी हैं

Read More :

Anuj Kumar

लेखक परिचय

Anuj Kumar

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।