Latest Hindi News : सीक्वल से दीपिका पादुकोण का कट गया पत्ता

Read Time:  1 min
दीपिका पादुकोण
दीपिका पादुकोण
FONT SIZE
GET APP

मुंबई । हाल ही में पुष्टि हुई है कि अभिनेत्री दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) फिल्म कल्कि 2898 एडी के आगामी सीक्वल का हिस्सा नहीं होंगी। प्रोडक्शन हाउस वैजयंती मूवीज (Vaijyanti Movies) ने कहा कि “यह आधिकारिक रूप से घोषणा की जाती है कि दीपिका दूसरे पार्ट में वापसी नहीं करेंगी।”

नाग अश्विन का क्रिप्टिक पोस्ट

डायरेक्टर नाग अश्विन (Nag Ashwin) ने सोशल मीडिया पर कल्कि 2898 एडी से कृष्णा की एंट्री का एक फैन एडिट शेयर किया। उनके कैप्शन में लिखा था, जो हो गया, उसे आप बदल नहीं सकते लेकिन आगे क्या होगा ये आप चुन सकते हैं।”यह पोस्ट देखते ही देखते वायरल हो गया और फैंस इसे दीपिका के बाहर निकलने पर संकेत के रूप में देख रहे हैं।

पहले पार्ट की सफलता और फैंस की उम्मीद

कल्कि 2898 एडी का पहला पार्ट ब्लॉकबस्टर रहा था। दीपिका ने सुमति का अहम किरदार निभाया था। फिल्म ने अपनी कास्ट और कहानी दोनों की वजह से काफी सुर्खियां बंटोरी थीं। अब फैंस सीक्वल का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं

दीपिका का हिंदी में क्या अर्थ है?

“दीपिका”का अर्थ होता है “एक छोटा दीपक” या “प्रकाश फैलाने वाली”। यह एक भारतीय नाम है, और इसके कई अर्थ हो सकते हैं, जैसे “दीपक,” “प्रकाश,” या “उजाला फैलाने वाली”। 

क्या दीपिका को बेटा हुआ है या बेटी?

एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने रविवार (8 सितंबर 2024) को लक्ष्मी यानी बेटी को जन्म दिया। नन्ही परी के आगमन से दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह दोनों का परिवार काफी खुश है। फैंस के बीच भी उत्साह देखने को मिल रहा है। गणेश उत्सव के बीच दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के घर बेटी का जन्म बप्पा के आशीर्वाद से कम नहीं है।

Read More :

Anuj Kumar

लेखक परिचय

Anuj Kumar

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।