తెలుగు | Epaper

Entertainment : हिंदी दर्शकों के दिलों पर राज कर रही मलयालम फिल्म, आईएमडीबी पर 7.8 की रेटिंग

digital
digital
Entertainment : हिंदी दर्शकों के दिलों पर राज कर रही मलयालम फिल्म, आईएमडीबी पर 7.8 की रेटिंग

बिना किसी प्रचार के धूम मचा रही फिल्म

मलयालम सिनेमा का जादू एक बार फिर हिंदी दर्शकों के दिलों पर छा गया है। जियोहॉटस्टार पर हाल ही में एक फिल्म रिलीज हुई जो बिना किसी प्रचार के धूम मचा रही है। ये फिल्म थ्रिल के साथ-साथ इंसानी रिश्तों की गहराई को बखूबी पकड़ती है। इस फिल्म ने न सिर्फ आईएमडीबी पर 7.8 की रेटिंग हासिल की है, बल्कि इसके निर्देशक थारुन मूर्ति की स्टोरीटेलिंग और मोहनलाल के दमदार अभिनय ने इसे “मलयालम सिनेमा का नया जौहर” बना दिया है।

जानिए क्या है फिल्म का नाम

फिल्म का नाम है ‘थुडारम’। ये एक ऐसा सस्पेंस थ्रिलर Film है जिसमें फैमिली ड्रामे के साथ-साथ क्राइम थ्रिलर का भी मजा है। कहानी एक टैक्सी ड्राइवर बेंज (मोहनलाल) की है, जो पहाड़ी शहर पथानामथिट्टा में अपने परिवार के साथ सादगीभरा जीवन जी रहा है। मगर एक दिन उसकी पुरानी एंबेसडर कार पुलिस के चंगुल में फंस जाती है, और यहीं से शुरू होता है एक ऐसा सफर जो उसके सुकून को उथल-पुथल में बदल देता है।

फिल्म

बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही फिल्म

मशहूर Film निर्माता अनुराग कश्यप ने ट्वीट कर इसकी सराहना करते हुए लिखा था, “थुडारम वो दुर्लभ फिल्म है जो दिल को छूने के साथ-साथ दिमाग को झकझोर देती है। मोहनलाल ने एक बार फिर साबित किया कि वह भारतीय सिनेमा के अद्भुत रत्न हैं।” 30 करोड़ रुपये में बनी इस Filmने बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया है।

मेरे लिए टर्निंग पॉइंट

यह Film जियोहॉटस्टार पर हिंदी, तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में उपलब्ध है। ओटीटी पर आते ही यह ट्रेंडिंग लिस्ट में टॉप 5 में पहुंच गई है। मोहनलाल ने अपनी एक्टिंग का हर शेड इस फिल्म में दिखाया है। इस फिल्म में हर 20 मिनट पर एक ट्विस्ट आता है। निर्देशक थारुन मूर्ति ने एक इंटरव्यू में कहा था, “हमने जानबूझकर ज्यादा बड़ी स्टार कास्ट नहीं ली, सिर्फ कहानी पर फोकस किया। मोहनलाल सर ने स्क्रिप्ट पढ़ते ही हां कर दी क्योंकि यह उनके करियर का पहला ऐसा रोल था जहां उन्हें एक साधारण आदमी की तरह दिखना था।”

रनवे से बाहर निकला फाइटर जेट

रनवे से बाहर निकला फाइटर जेट

ग्वालियर से 5वां आरोपी गिरफ्तार

ग्वालियर से 5वां आरोपी गिरफ्तार

आशुतोष ब्रह्मचारी की क्राइम कुंडली

आशुतोष ब्रह्मचारी की क्राइम कुंडली

National- भारत की कूटनीतिक बढ़त, अब चीन और बांग्लादेश भी भारतीय नियमों के साथ तैयार

National- भारत की कूटनीतिक बढ़त, अब चीन और बांग्लादेश भी भारतीय नियमों के साथ तैयार

नदी में गिरने से 18 लोगों की मौत, कई घायल

नदी में गिरने से 18 लोगों की मौत, कई घायल

National- रनवे पर हादसे का शिकार तेजस, वायुसेना ने 30 विमानों की उड़ान रोकी

National- रनवे पर हादसे का शिकार तेजस, वायुसेना ने 30 विमानों की उड़ान रोकी

National- कोर्ट की सख्ती के बाद हरकत में पुलिस, यूथ कांग्रेस के 4 कार्यकर्ता हिरासत में

National- कोर्ट की सख्ती के बाद हरकत में पुलिस, यूथ कांग्रेस के 4 कार्यकर्ता हिरासत में

अलीगढ़ में सनकी मजनू को महिला ने सरेआम सिखाया सबक

अलीगढ़ में सनकी मजनू को महिला ने सरेआम सिखाया सबक

National -टीएमसी की रणनीति साफ, चुनाव में फिर ममता बनर्जी बनाम मोदी मुकाबला!

National -टीएमसी की रणनीति साफ, चुनाव में फिर ममता बनर्जी बनाम मोदी मुकाबला!

National- टीएमसी के वरिष्ठ नेता मुकुल रॉय का निधन, राजनीति में शोक की लहर

National- टीएमसी के वरिष्ठ नेता मुकुल रॉय का निधन, राजनीति में शोक की लहर

धान से लदा ट्रक कार पर पलटा, 3 लोगों की मौत

धान से लदा ट्रक कार पर पलटा, 3 लोगों की मौत

मायरा भरने निकले थे, रास्ते में हुआ दर्दनाक हादसा

मायरा भरने निकले थे, रास्ते में हुआ दर्दनाक हादसा

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870