Bollywood : 25 साल हो गए, तुम्हारी आंखों में नहीं देखा : विद्या मालवडे

Read Time:  1 min
विद्या मालवडे
विद्या मालवडे
FONT SIZE
GET APP

मुंबई । बीते महीने अहमदाबाद में हुए प्लेन क्रैश हादसे (Plane Crash) ने एक बार फिर एक्ट्रेस विद्या मालवडे की निजी पीड़ा को उजागर कर दिया। एक्ट्रेस ने सालों पहले इसी दिन अपने पहले पति को एक विमान हादसे में खोया था। नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज चक दे इंडिया और मिसमैच जैसी चर्चित प्रोजेक्ट्स का हिस्सा रहीं विद्या ने सोशल मीडिया (Social Media) पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर कर अपने गहरे जख्मों को शब्दों में पिरोया। विद्या ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, “25 साल हो गए, तुम्हारी आंखों में नहीं देखा, तुम्हारे चेहरे को नहीं छुआ, तुम्हारे साथ हंसी नहीं, तुम्हारी बाहों में सिर रखकर खुद को सुरक्षित महसूस नहीं किया। कुछ रिश्ते जाने के बाद भी बने रहते हैं। रेस्ट इन पीस माय लव।”

अहमदाबाद हादसा उनके लिए पुरानी पीड़ा को फिर से जगा गया

उन्होंने स्वीकार किया कि कुछ सवालों के जवाब जिंदगीभर नहीं मिलते, और भले ही वो गिल्ट में नहीं जी रहीं, पर कभी-कभी वह उस इंसान को बहुत याद करती हैं, जो उन्हें खास महसूस करवाता था। उन्होंने लिखा कि 12 जून को हुआ अहमदाबाद हादसा उनके लिए पुरानी पीड़ा को फिर से जगा गया। उस क्षण को याद करते हुए उन्होंने कहा कि वह उस वक्त खुद को पूरी तरह से ईश्वर के हवाले कर चुकी थीं और तभी से कृतज्ञता के भाव में जी रही हैं।

दिवंगत पति को ‘गार्डियन एंजल’ और अपनी ‘रोशनी’ बताया

मानना है कि ऐसा करने से सबसे कड़वी यादें भी कुछ हद तक मधुर हो जाती हैं। उन्होंने अपने दिवंगत पति को ‘गार्डियन एंजल’ और अपनी ‘रोशनी’ बताया। विद्या मालवडे (Vidya Malwade) के पहले पति अरविंद सिंह बग्गा एक पायलट थे, जिनसे उन्होंने 1997 में शादी की थी। लेकिन साल 2000 में पटना में एलायंस एयरलाइन की फ्लाइट 7412 क्रैश हो गई, जिसमें अरविंद समेत 60 लोगों की मौत हो गई थी। तीन साल में टूटी इस शादी की यादें आज भी विद्या के दिल में जिंदा हैं और हर 12 जून उनके लिए सिर्फ एक तारीख नहीं, एक भावनात्मक अध्याय बन चुका है। बता दें कि इस प्लेन क्रैश हादसे ने देश को हिला कर रख दिया। 242 यात्रियों में से 241 की जान चली गई, और उनके परिवारों को कभी न भरने वाला जख्म दे गया


हिंदी में पहली फिल्म कौन सी थी?

पहली फिल्म थी 1913 में दादासाहेब फालके द्वारा बनाई गई राजा हरिश्चन्द्र। फिल्म काफी जल्द ही भारत में लोकप्रिय हो गई और वर्ष 1930 तक लगभग 200 फिल्में प्रतिवर्ष बन रही थी। पहली बोलती फिल्म थी अरदेशिर ईरानी द्वारा बनाई गई आलम आरा।


विश्व की सबसे पहली फिल्म का नाम क्या था?

दुनिया की पहली फिल्म की बारे में यह सारी बाते जानने के बाद आपको थोड़ा अचंभा भी हो सकता है. दुनिया की सबसे पहली फिल्म? राउंडहे गार्डन सीन (Roundhay Garden Scene) यह दुनिया की सबसे पहली मोशन पिक्चर है, जिसे फ्रांसीसी आविष्कारक, निर्देशक और फोटोग्राफर लुइस ले प्रिंस ने बनाया था.

Read more : प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ करके फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर

Anuj Kumar

लेखक परिचय

Anuj Kumar

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।