తెలుగు | Epaper

Famous Actor Jackie Chan : जैकी चैन ने रिकॉर्ड किया फेयरवेल सॉन्ग

Surekha Bhosle
Surekha Bhosle
Famous Actor Jackie Chan : जैकी चैन ने रिकॉर्ड किया फेयरवेल सॉन्ग

मौत के बाद रिलीज होगा खास गाना

दुनियाभर में अपनी एक्शन फिल्मों के लिए मशहूर जैकी चैन ने एक फेयरवेल सॉन्ग रिकॉर्ड किया है, जिसे उनके निधन के बाद रिलीज करने की योजना है।

दुनिया के नाम आखिरी संदेश

यह गाना जैकी चैन की तरफ से पूरी दुनिया के लिए एक भावनात्मक संदेश होगा, जिसमें वह अपने जीवन, करियर और अनुभवों को अलविदा कहेंगे।

कुंग-फू फिल्मों के मशहूर एक्टर जैकी चैन (Jackie Chan) ने हाल ही में खुलासा किया है कि उन्होंने एक ऐसा गाना रिकॉर्ड किया है, जो उनकी मौत के बाद रिलीज किया जाएगा। उन्होंने इस गाने को दुनिया के लिए अपना आखिरी संदेश बताया। यह बात उन्होंने 28 दिसंबर को बीजिंग में अपनी नई ड्रामा फिल्म अनएक्सपेक्टेड फैमिली के प्रीमियर के दौरान कही

China.org.cn की रिपोर्ट के अनुसार, जैकी चैन ने कहा कि उम्र बढ़ने के साथ उन्होंने अपने कई करीबी दोस्तों और अपनों को खो दिया है। इन घटनाओं ने उन्हें जिंदगी के बारे में सोचने पर मजबूर कर दिया। उन्होंने महसूस किया कि जीवन बहुत छोटा है और जो बातें दिल में हैं, उन्हें समय रहते कह देना चाहिए।

फैंस के लिए इमोशनल तोहफा

इसी सोच के साथ उन्होंने एक खास गाना रिकॉर्ड (Record the song) किया है, जिसे वह अपना आखिरी संदेश यानी फाइनल मैसेज मानते हैं। इस गाने को रिकॉर्ड करने के पीछे उनकी भावना बहुत गहरी है। जैकी चैन ने कहा कि पिछले कुछ सालों में हुई कई लोगों की मौतों ने उन्हें यह सिखाया कि कुछ भी हमेशा के लिए नहीं होता। इसलिए उन्होंने सोचा कि दुनिया से विदा लेने से पहले वह अपनी भावनाएं एक गाने के जरिए लोगों तक पहुंचैना चाहते हैं।

अन्य पढ़े: Railway- रेलवे की बड़ी योजना, वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में कोच संख्या बढ़ाने पर विचार

हालांकि, उनके परिवार और उनकी टीम ने इस गाने को अभी रिलीज न करने की सलाह दी है। इसलिए यह तय किया गया है कि यह गाना उनके फैंस के लिए उसी दिन जारी किया जाएगा, जब चैन इस दुनिया को अलविदा कहेंगे।

प्रीमियर के दौरान जब दर्शकों ने उनसे इस गाने की कुछ पंक्तियां गाने का अनुरोध किया, तो उन्होंने मुस्कुराते हुए मना कर दिया। मजाक में उन्होंने कहा, “अगर मैं अभी गा दूं, तो आप सब रोने लगेंगे।”

बता दें कि अपनी नई फिल्म अनएक्सपेक्टेड फैमिली में जैकी चैन बिल्कुल अलग रूप में नजर आ रहे हैं। इस बार वह एक ऐसे बुज़ुर्ग व्यक्ति का किरदार निभा रहे हैं, जो अल्जाइमर बीमारी से जूझ रहा है।

अन्य पढ़े:

सर्वम माया OTT पर धमाका, भूत वाली लव स्टोरी ट्विस्ट!

सर्वम माया OTT पर धमाका, भूत वाली लव स्टोरी ट्विस्ट!

OTT पर पराशक्ति, श्रीलीला की फिल्म कब और कहाँ देखें?

OTT पर पराशक्ति, श्रीलीला की फिल्म कब और कहाँ देखें?

दशहरा पर फौजी, प्रभास का नया अवतार क्या धमाका?

दशहरा पर फौजी, प्रभास का नया अवतार क्या धमाका?

तिरुमला में अनिल रविपुड़ी, अगली फिल्म पर बड़ा खुलासा!

तिरुमला में अनिल रविपुड़ी, अगली फिल्म पर बड़ा खुलासा!

Mumbai- कपूर खानदान में खाना सिर्फ स्वाद नहीं, एहसास है- करिश्मा कपूर

Mumbai- कपूर खानदान में खाना सिर्फ स्वाद नहीं, एहसास है- करिश्मा कपूर

‘धुरंधर’ अब तेलुगु में! क्या यह स्पाई हिट मिस करेंगे?

‘धुरंधर’ अब तेलुगु में! क्या यह स्पाई हिट मिस करेंगे?

रजनीकांत की आत्मकथा शुरू! जिंदगी के राज खुलेंगे?

रजनीकांत की आत्मकथा शुरू! जिंदगी के राज खुलेंगे?

‘कांतारा’ मिमिक विवाद! रणवीर सिंह पर धार्मिक केस

‘कांतारा’ मिमिक विवाद! रणवीर सिंह पर धार्मिक केस

Mumbai- धर्मेंद्र को पद्म विभूषण, हेमा मालिनी ने व्यक्त की खुशी

Mumbai- धर्मेंद्र को पद्म विभूषण, हेमा मालिनी ने व्यक्त की खुशी

Mumbai- पद्म भूषण से सम्मानित होकर भावुक हुईं अलका याग्निक

Mumbai- पद्म भूषण से सम्मानित होकर भावुक हुईं अलका याग्निक

रहमान का बयान गलत? मुकेश ऋषि की तीखी प्रतिक्रिया

रहमान का बयान गलत? मुकेश ऋषि की तीखी प्रतिक्रिया

Devara 2 पर बड़ा अपडेट.. शूटिंग कब शुरू?

Devara 2 पर बड़ा अपडेट.. शूटिंग कब शुरू?

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870