Mumbai- कपूर खानदान में खाना सिर्फ स्वाद नहीं, एहसास है- करिश्मा कपूर

Read Time:  1 min
कपूर खानदान
कपूर खानदान
FONT SIZE
GET APP

मुंबई । हाल ही में ‘मास्टरशेफ इंडिया’ के एक खास एपिसोड (Episode) में कपूर परिवार की फूड विरासत को सेलिब्रेट किया गया। इस ताजा एपिसोड में करिश्मा कपूर (Karishma Kapoor) स्पेशल गेस्ट के तौर पर नजर आईं। शो में करिश्मा कपूर ने खुलकर बताया कि उनके परिवार में खाना सिर्फ भोजन नहीं, बल्कि भावनाओं, प्यार और साथ बिताए पलों की अहम पहचान रहा है।

हर डिश के साथ जुड़ी होती है एक याद

करिश्मा कपूर ने कहा कि कपूर खानदान में हर डिश के साथ कोई न कोई याद जुड़ी होती है, जो पीढ़ियों से आगे बढ़ती आई है। उनके मुताबिक खाना उनके परिवार के लिए रिश्तों को जोड़ने और परंपराओं को आगे बढ़ाने का सबसे अहम जरिया रहा है।

कपूर खानदान की क्लासिक डिशेज बनीं चुनौती

इसी सोच को ध्यान में रखते हुए इस एपिसोड में कंटेस्टेंट्स को चुनौती दी गई कि वे कपूर परिवार की पसंदीदा क्लासिक इंडियन डिशेज (Indian Dises) को नए अंदाज में पेश करें, लेकिन उनकी असली आत्मा और ओरिजिनल फ्लेवर को बनाए रखें।

परंपरा और क्रिएटिविटी का संतुलन जरूरी: रणवीर बरार

एपिसोड के दौरान शेफ रणवीर बरार ने कंटेस्टेंट्स को समझाया कि किसी भी डिश की सबसे बड़ी ताकत उसकी विरासत और उसकी जड़ें होती हैं। उन्होंने कहा कि मास्टरशेफ लेवल की डिश बनाते समय पारंपरिक स्वाद से समझौता नहीं होना चाहिए, बल्कि उसमें रचनात्मकता के जरिए नया आयाम जोड़ा जाना चाहिए।

एक्टिंग पहला प्यार, खाना दूसरा: करिश्मा

करिश्मा कपूर ने इस मंच पर अपने दो प्यारों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि एक्टिंग उनका पहला प्यार है, लेकिन खाना उनका दूसरा सबसे बड़ा प्यार है। यही वह जरिया है जिससे कपूर खानदान की परंपराएं और पारिवारिक संस्कार जुड़े हुए हैं।

खाने ने हमेशा जोड़े रिश्ते

करिश्मा भावुक होते हुए बोलीं कि उनके परिवार में खाना हमेशा एक साथ बैठकर वक्त बिताने और रिश्तों को मजबूत करने का माध्यम रहा है। यही वजह है कि हर रेसिपी उनके लिए खास यादें समेटे हुए है।

डिशेज चखकर भावुक हुईं करिश्मा

जब करिश्मा कपूर ने कंटेस्टेंट्स द्वारा बनाई गई डिशेज का स्वाद चखा, तो वह उनकी मेहनत, फ्लेवर और प्रेजेंटेशन से बेहद प्रभावित नजर आईं। उन्होंने सभी की जमकर तारीफ की और कहा कि इन व्यंजनों में उन्हें अपने परिवार का प्यार और अपनापन महसूस हुआ।

राज कपूर, ऋषि कपूर और रणबीर को भी पसंद आतीं ये डिशेज

इस दौरान करिश्मा भावुक भी हो गईं। उन्होंने कहा कि अगर राज कपूर, ऋषि कपूर और रणबीर कपूर आज यहां होते, तो उन्हें भी ये डिशेज बेहद पसंद आतीं।

अन्य पढ़े: Rajamouli Varanasi movie : एक होर्डिंग से धमाका! ‘वाराणसी’ पर राजामौली दांव

खाने के जरिए जिंदा है कपूर खानदान की विरासत

इस खास एपिसोड ने यह साफ कर दिया कि कपूर खानदान के लिए खाना सिर्फ स्वाद का मामला नहीं, बल्कि यादों, रिश्तों और विरासत को संजोने का एक खूबसूरत माध्यम है। यह एपिसोड न सिर्फ दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब रहा, बल्कि कपूर परिवार की फूड परंपराओं को भी सामने लेकर आया।

Read More :

Anuj Kumar

लेखक परिचय

Anuj Kumar

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।