Bollywood : लालबागचा राजा के दर्शन में शामिल हुईं जैकलीन

Read Time:  1 min
जैकलीन
जैकलीन
FONT SIZE
GET APP

मुंबई, । गणेश चतुर्थी का पावन पर्व पूरे देश में उत्साह से मनाया जा रहा है। महाराष्ट्र में इस त्योहार का जोश सबसे अधिक देखने को मिलता है। हर साल की तरह इस बार भी मुंबई (Mumbai) के प्रसिद्ध लालबागचा राजा के दर्शन के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है।

जैकलीन ने किए लालबागचा राजा के दर्शन

इस बीच अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस (Actress Jacqueline Fernandez) ने भी लालबागचा राजा के दर्शन किए, जिसका वीडियो उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा किया। श्रीलंका की रहने वाली जैकलीन लालबागचा राजा के सामने पूजा-अर्चना करती नजर आईं।

पारंपरिक लुक में दिखीं जैकलीन

जैकलीन ने पीच रंग के खूबसूरत लहंगे के साथ हरे रंग की चोली और चुनरी पहनी थी। मिनिमल मेकअप के साथ उनकी सादगी और भक्ति भाव ने प्रशंसकों का दिल जीत लिया। वीडियो के बैकग्राउंड में उन्होंने मराठी आरती सुखकर्ता दुख हरता जोड़ी है। इस दौरान उन्होंने गणेशजी (Ganeshji) को मोदक चढ़ाकर पूजा की। उनके साथ अभिनेत्री अवनीत कौर भी नजर आईं।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो

जैकलीन ने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट कर लिखा – हर दर्शन हमें धैर्य, प्रेम और चमत्कार की याद दिलाता है। गणपति बप्पा मोरया! उनके इस पोस्ट पर फैन्स जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। कई लोग गणपति बप्पा मोरया और ओम गण गणपतये नमः लिख रहे हैं, जबकि कई यूजर्स हार्ट इमोजी भेज रहे हैं।

फिल्मों में व्यस्त जैकलीन

लालबाग के राजा की भव्यता हर साल लाखों श्रद्धालुओं को आकर्षित करती है। वहीं, जैकलीन हाल ही में फिल्म हाउसफुल-5 में नजर आई थीं, जिसमें अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन, रितेश देशमुख और कई सितारे शामिल थे। फिल्म 6 जून को रिलीज हुई थी। अब जैकलीन अहमद खान निर्देशित फिल्म वेलकम टू द जंगल में नजर आएंगी।

Read More :

https://hindi.vaartha.com/modi-will-visit-china-on-his-first-visit-after-the-galwan-valley-clash/national/58463/

Anuj Kumar

लेखक परिचय

Anuj Kumar

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।