తెలుగు | Epaper

Bollywood : करीना ने रिफ्यूजी की शूटिंग की कुछ यादगार तस्वीरें कीं शेयर

Anuj Kumar
Anuj Kumar
Bollywood : करीना ने रिफ्यूजी की शूटिंग की कुछ यादगार तस्वीरें कीं शेयर

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर (Kareena Kapoor) ने सोशल मीडिया पर रिफ्यूजी की शूटिंग के दौरान की कुछ यादगार तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें वह अपने पहले को-एक्टर अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachhan) के साथ नजर आ रही हैं। कुछ तस्वीरों में वह अकेली भी दिख रही हैं। करीना ने अपने फिल्मी करियर के 25 साल पूरे कर लिए हैं और इस खास मौके पर उन्होंने अपनी डेब्यू फिल्म रिफ्यूजी के पुराने दिनों को याद किया।

इन तस्वीरों को साझा करते हुए करीना ने कैप्शन में लिखा, “25 साल और हमेशा के लिए…”। इसके साथ ही उन्होंने फिल्म के निर्देशक जे.पी. दत्ता, अभिषेक बच्चन, जैकी श्रॉफ, सुनील शेट्टी और अनुपम खेर को टैग करते हुए अपना आभार जताया।

करीना कपूर ने साल 2000 में रिफ्यूजी से बॉलीवुड में कदम रखा था

करीना कपूर ने साल 2000 में रिफ्यूजी से बॉलीवुड (Bollywood) में कदम रखा था। इस फिल्म का निर्देशन जे.पी. दत्ता ने किया था और इसकी कहानी भी उन्होंने ही लिखी थी। फिल्म 30 जून 2000 को रिलीज हुई थी। हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर फिल्म को उम्मीद के मुताबिक सफलता नहीं मिल पाई थी, लेकिन इस फिल्म से करीना और अभिषेक बच्चन ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी।

रिफ्यूजी में जैकी श्रॉफ, सुनील शेट्टी और अनुपम खेर जैसे मंझे हुए कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आए थे। अपने करियर के शुरुआती दौर में करीना को असली पहचान 2001 में आई करण जौहर की मल्टीस्टारर फिल्म कभी खुशी कभी ग़म से मिली। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा और एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दीं।

करीना को 2024 में रिलीज हुई फिल्म सिंघम अगेन में देखा गया था

करीना की कुछ चर्चित और ब्लॉकबस्टर फिल्मों में जब वी मेट, युवा, गोलमाल रिटर्न्स, 3 इडियट्स, गोलमाल 3, बॉडीगार्ड, सिंघम रिटर्न्स, बजरंगी भाईजान, तख्त और गुड न्यूज शामिल हैं। उन्होंने अलग-अलग शैलियों में शानदार भूमिकाएं निभाकर खुद को एक बेहतरीन और बहुमुखी अभिनेत्री के तौर पर स्थापित किया है। करीना कपूर को आखिरी बार 2024 में रिलीज हुई फिल्म सिंघम अगेन में देखा गया था। फिलहाल वह अपनी आगामी फिल्म दायरा को लेकर चर्चाओं में हैं।

यह एक मनोरंजक क्राइम-ड्रामा फिल्म है जो समाज में अपराध, सजा और न्याय के संघर्ष को पर्दे पर दिखाने वाली है। फिल्म में करीना के साथ पृथ्वीराज सुकुमारन भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। दायरा की कहानी यश, सीमा और मेघना गुलजार ने मिलकर लिखी है और इसका निर्देशन मेघना गुलजार कर रही हैं।

Read more : 6 माह में 6 बार ट्रंप ने घुमाया पुतिन को फोन, जंग फिर भी नहीं हुई खत्म

बेल्लमकोंडा श्रीनिवास की सगाई, कौन हैं काव्या रेड्डी?

बेल्लमकोंडा श्रीनिवास की सगाई, कौन हैं काव्या रेड्डी?

‘धुरंधर 2’ टिकटों की धूम, ₹2400 तक पहुंची कीमत

‘धुरंधर 2’ टिकटों की धूम, ₹2400 तक पहुंची कीमत

जयकृष्ण घट्टामनेनी की प्रथम चलचित्र तीसरा चरण पूरा

जयकृष्ण घट्टामनेनी की प्रथम चलचित्र तीसरा चरण पूरा

शर्वानंद भोगी चलचित्र में गंगा रूप प्रथम चित्र जारी

शर्वानंद भोगी चलचित्र में गंगा रूप प्रथम चित्र जारी

देवी श्री प्रसाद नायक बनकर एलम्मा चलचित्र में अवसर

देवी श्री प्रसाद नायक बनकर एलम्मा चलचित्र में अवसर

बेल्लमकोंडा श्रीनिवास विवाह की तैयारी सगाई शीघ्र

बेल्लमकोंडा श्रीनिवास विवाह की तैयारी सगाई शीघ्र

Entertainment- स्कूल के दिनों से जुड़ी है श्रद्धा और वरुण की दिलचस्प कहानी

Entertainment- स्कूल के दिनों से जुड़ी है श्रद्धा और वरुण की दिलचस्प कहानी

मंच पर कुर्सी से गिरते बच गए नाग चैतन्य, दर्शक हैरान

मंच पर कुर्सी से गिरते बच गए नाग चैतन्य, दर्शक हैरान

Entertainment- बॉलीवुड को अक्सर गलत तरीके से पेश किया जाता है- सुनील शेट्टी

Entertainment- बॉलीवुड को अक्सर गलत तरीके से पेश किया जाता है- सुनील शेट्टी

फिर लौट रही कंचना, नए रूप में मचाएगी धमाल

फिर लौट रही कंचना, नए रूप में मचाएगी धमाल

ईरान और अमेरिका संघर्ष के बीच दुबई में फंसी

ईरान और अमेरिका संघर्ष के बीच दुबई में फंसी

‘सलार 2’ चौंकाएगी, निर्माता का बड़ा बयान

‘सलार 2’ चौंकाएगी, निर्माता का बड़ा बयान

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870