Entertainment- रियलिटी प्लेटफॉर्म पर उभरी महीप कपूर की पर्सनैलिटी

Read Time:  1 min
महीप कपूर
महीप कपूर
FONT SIZE
GET APP

मुंबई । Netflix की मशहूर सीरीज (Fabulous Lives of Bollywood Wives) ने अभिनेता (Sanjay Kapoor) की पत्नी (Maheep Kapoor) को ऐसी पहचान दी, जो केवल संजय कपूर की पत्नी या Sonam Kapoor की चाची तक सीमित नहीं है। दिल्ली में 1982 में जन्मी और ऑस्ट्रेलिया में पली-बढ़ी महीप ने बॉलीवुड में कदम एक अभिनेत्री के तौर पर रखा था। महीप का बेबाक, नो-फिल्टर अंदाज और परिवार के प्रति समर्पण ने उन्हें दर्शकों के बीच खासा लोकप्रिय बनाया है।

एक्टिंग से ज्वेलरी डिजाइनिंग तक का सफर

महीप ने 1994 में फिल्म ‘निगम’ में काम किया था, लेकिन यह फिल्म रिलीज नहीं हो सकी। अभिनय से दूरी बनाने के बाद उन्होंने अपने करियर को नया मोड़ देते हुए ज्वेलरी डिजाइनिंग में कदम रखा और ‘सत्यानी फाइन ज्वेल्स’ के लिए ऐसे डिजाइन तैयार किए, जिन्हें बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियों ने अपनाया। 1997 में उनकी शादी संजय कपूर से हुई। बाहर से उनका रिश्ता एक खुशहाल फैमिली की तस्वीर जैसा दिखता था, लेकिन असलियत इससे अलग थी।

शादी का कठिन दौर और बड़ा खुलासा

‘बॉलीवुड वाइव्स’ के दूसरे सीजन में महीप ने अपनी निजी जिंदगी का वह दर्दनाक सच साझा किया, जिससे दर्शक अनजान थे। उन्होंने बताया कि शादी के शुरुआती सालों में संजय कपूर ने उन्हें धोखा दिया था। जब उनकी बेटी शनाया कपूर छोटी थीं, तब संजय का किसी और महिला से संबंध था। इस खुलासे ने फैंस को हैरान कर दिया। महीप ने यह भी बताया कि अफेयर की जानकारी मिलते ही वह बेटी को लेकर घर से निकल गई थीं, हालांकि बाद में उन्होंने संजय को माफ कर दिया। उन्होंने कहा कि यह फैसला उन्होंने अपने बच्चों शनाया और जहान के लिए लिया और अपनी शादी को एक और मौका देने का निर्णय सही साबित हुआ, क्योंकि आज दोनों एक मजबूत रिश्ता साझा कर रहे हैं।

अन्य पढ़े: Railway- NCR में नई रफ्तार, नमो भारत आरआरटीएस कॉरिडोर से जुड़ेंगे 8 बड़े शहर

‘मामा बियर’ इमेज और नई पहचान

महीप कपूर को लोग अक्सर ‘मामा बियर’ कहकर पुकारते हैं। वह अपनी बेटी शनाया कपूर के बॉलीवुड डेब्यू को लेकर हमेशा प्रोटेक्टिव रही हैं। सोशल मीडिया पर भी वह अपने बच्चों के साथ बिताए गए पलों को साझा करती रहती हैं, जिससे साफ पता चलता है कि परिवार उनकी प्राथमिकता है। ज्वेलरी डिजाइनर के रूप में सफलता हासिल करने के बाद महीप आज एक डिजिटल इन्फ्लुएंसर और रियलिटी शो स्टार के रूप में भी अपनी अलग पहचान बना चुकी हैं।

Read More :

Anuj Kumar

लेखक परिचय

Anuj Kumar

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।