मुंबई । भोजपुरी सिंगर स्वाति मिश्रा (Swati Mishra) ने पिछले महीने अपने लंबे समय के बॉयफ्रेंड और म्यूजिक प्रोड्यूसर मोहित मुसिक से शादी की। ‘राम आएंगे तो अंगना सजाऊंगी’ से पहचान बनाने वाली स्वाति ने हल्दी से लेकर वेडिंग फोटोज तक सोशल मीडिया पर साझा कीं।
प्यार और शादी को लेकर स्वाति का भावुक संदेश
स्वाति मिश्रा ने इंस्टाग्राम (Instagram) पोस्ट में लिखा कि प्यार और शादी दो अलग चीजें हैं, और जिनकी शादी अपने प्यार से हो जाए, वे बेहद भाग्यशाली होते हैं। उन्होंने कहा कि उनके जीवन में यह प्यार उस समय आया, जब उन्हें इसकी सबसे ज्यादा जरूरत थी।
मोहित ने मेरी दुनिया बदल दी : स्वाति
स्वाति ने बताया कि मोहित उनके उग्र और शैतानी स्वभाव के बीच शांति और संतुलन लेकर आए। उन्होंने लिखा, “मैं बड़े सपने देखती थी, उसने उन्हें सच कर दिखाया। मैंने नींव रखी, उसने महल बना दिया। उसने मुझे मेरे माता-पिता जितना प्यार दिया है।”
प्रोफेशनल लाइफ में भी मजबूत साझेदारी
स्वाति और मोहित लंबे समय से एक-दूसरे को जानते हैं। मोहित ने स्वाति के कई हिट गानों का म्यूजिक तैयार किया है, जिनमें ‘प्यार की जीत,’ ‘राम आएंगे,(Ram Aayenge) ‘छठ के त्योहार,’ ‘लव के घूंट,’ ‘धीरे-धीरे,’ ‘हरि में खोया’ और ‘काला जादू’ शामिल हैं।
यूट्यूब और छठ गीतों से मिली खास पहचान
दोनों ने अपने यूट्यूब चैनल के जरिए नए गानों को दर्शकों तक पहुंचाया है। स्वाति मिश्रा की आवाज में छठ के भक्ति गीत दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय हैं। उनका हालिया गाना ‘छठ के त्योहार’ खासा पसंद किया गया।
शादी के बाद प्यार और सम्मान का इजहार
शादी के बाद स्वाति मिश्रा ने अपने पति मोहित के लिए प्रेम और सम्मान के भाव सार्वजनिक रूप से साझा कर फैंस का दिल जीत लिया है।
Read More :